नई दिल्ली। लंपी वायरस से देश के विभिन्न राज्यों में करीब 1.69 लाख मवेशियों की मौत हुई है। इनमें से करीब आधे मवेशियों की मौत सिर्फ राजस्थान में हुई है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पिछले दिनों केंद्र सरकार ने यह जानकारी दी। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री परशोत्तम रुपाला ने राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में यह भी कहा कि महामारी का स्वरूप ले चुकी इस बीमारी से मवेशियों को बचाने के लिए ‘लंपी–प्रो वैक’ टीका विकसित किया गया है, जो परीक्षण के अंतिम चरण में है। रूपाला द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक देश भर में इस वायरस से कुल 1,68,526 मवेशियों की मौत हुई है।
नई दिल्ली। देश की आर्थिक सेहत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कर्ज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आ रही है। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार भी पिछले साल के मुकाबले सितंबर, 2022 तक करीब 106 अरब डॉलर घट गया। केंद्र सरकार की कुल देनदारी सितंबर के अंत में बढ़कर 147.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले जून तिमाही में यह 145.72 करोड़ रुपए थी। इस हिसाब से वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार भारत के प्रत्येक व्यक्ति पर करीब एक लाख, 6 हजार रुपए का कर्जा है। इसमें राज्यों को कर्जा का शामिल नहीं है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023