निजी क्रिप्टोकरेंसी जैसे सट्टेबाजी के साधनों को अगर बढ़ने की इजाजत दी गई तो ये अगले वित्तीय संकट की वजह बन सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह चेतावनी दी। उन्होंने साथ ही बिटकॉइन जैसे साधनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। दास ऐसे साधनों के प्रबल विरोधी रहे हैं और आरबीआई इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय तक गया है। उन्होंने ‘बीएफएसआई इनसाइट समिट 2022’ में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता से जुड़े बड़े जोखिम शामिल हैं और हम इस बारे में हमेशा बताते रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले एक साल के घटनाक्रम इस तरह के साधनों से पैदा होने वाले खतरों के बारे में बताते हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स का धराशायी होना शामिल है, जो अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक है।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने स्कूटर सेगमेंट में नया प्रीमियम स्कूटर ऑल न्यू बर्गमैन स्ट्रीट EX लॉन्च किया है। 1,12,300 की शुरुआती एक्स-शोरूम (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत वाला यह स्कूटर FI तकनीक ईएएसएस से लैस है, जो स्कूटर के रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर देती है। चालक जैसे ही थ्रोटल करता है तो यह तकनीक इंजन को फिर से चालू कर देती है। इससे ईंधन और पैसों की बचत करने में मदद मिलती है।
डायबिटीज (मधुमेह) भारत सहित पूरी दुनिया में बहुत तेजी फैल रही है। दुनिया में डायबिटीज के सबसे अधिक रोगी भारत में होने के कारण भारत को तो डायबिटीज की राजधानी तक कहा जाने लगा है।
टेलीकॉम कंपनियों ने देश के 50 शहरों व कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
नई दिल्ली। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हो रहे क्लाइमेट चेंजेज के कारण वर्ष 2050 तक वैज्ञानिकों ने बेंगलुरू, मुंबई, सूरत, चेन्नई और कोलकाता आिद शहरों के समुद्र में डूब जाने की आशंका जताई है। ऐसा कार्बन उत्सर्जन के साथ समुद्र के बढ़ते जल स्तर की वजह से होगा। एक अनुमान के मुताबिक भारत में 3.1 करोड़ लोग तटीय क्षेत्रों में रहते हैं और हर साल बाढ़ के जोखिम का सामना करते हैं। साल 2050 तक यह संख्या बढ़ कर 3.5 करोड़ और सदी के अंत तक 5.1 करोड़ पहुंच सकती है। फिलहाल, दुनिया भर में 25 करोड़ लोग हर साल आने वाली तटीय बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में रहते हैं। नए अनुमानों के मुताबिक पिछले अनुमानों के मुकाबले दुनियाभर में तीन गुना समुद्र तट समुद्र के पानी की चपेट में है।
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने यहां पहला ‘वीर बाल दिवस’ मनाया और 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को याद किया। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस साल नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय दूतावास द्वारा गत सोमवार को यहां अपने परिसर में आयोजित एक समारोह में चारों साहिबजादों के जीवन पर एक डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई।
दिल्ली - एयर इंडिया की 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट के बिजनेस क्लास में बुजुर्ग महिला पर शराब के नशे में पेशाब करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को घटना के 42 दिन बाद बेंगलुरू से गिरफ्तार किया।
मुंबई - भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के दाएं घुटने के लिंगामेंट का मुंबई में सफल ऑपरेशन किया गया है। 30 दिसंबर को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण कार हादसे में पंत बाल-बाल बच गए थे।
जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत मंगलवार को यहां राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जयपुर आई थी। यह आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा व जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार हमारा संविधान है। राष्ट्रपति ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि संविधान को मानने वाले लोग खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा। दूसरी तरफ अगर संविधान को मानने वाले लोग अच्छे हुए तो संविधान अच्छा सिद्ध होगा
नई दिल्ली। देश में मार्च 2024 तक जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर 10 हजार तक हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उसकी योजना मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की है। जनऔषधि केंद्रों के जरिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पिछले आठ वर्षों में पीएमबीजेके के जरिए लगभग 18,000 करोड़ रुपए की बचत की गई है। सरकार ने देशभर के 766 जिलों में से 743 जिलों को शामिल करते हुए 9,000 से अधिक केंद्रों को चालू किया है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022