सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने स्कूटर सेगमेंट में नया प्रीमियम स्कूटर ऑल न्यू बर्गमैन स्ट्रीट EX लॉन्च किया है। 1,12,300 की शुरुआती एक्स-शोरूम (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत वाला यह स्कूटर FI तकनीक ईएएसएस से लैस है, जो स्कूटर के रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर देती है। चालक जैसे ही थ्रोटल करता है तो यह तकनीक इंजन को फिर से चालू कर देती है। इससे ईंधन और पैसों की बचत करने में मदद मिलती है।
जयपुर। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने स्कूटर सेगमेंट में नया प्रीमियम स्कूटर ऑल न्यू बर्गमैन स्ट्रीट EX लॉन्च किया है। 1,12,300 की शुरुआती एक्स-शोरूम (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत वाला यह स्कूटर FI तकनीक ईएएसएस से लैस है, जो स्कूटर के रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर देती है। चालक जैसे ही थ्रोटल करता है तो यह तकनीक इंजन को फिर से चालू कर देती है। इससे ईंधन और पैसों की बचत करने में मदद मिलती है।
तीन कलर ऑप्शन के साथ उतारा
इस प्रीमियम स्कूटर में FI तकनीक मिलती है जबकि ईको परफॉर्मेंस अल्फा इंजन सुजुकी ईको परफॉर्मेंस तकनीक का और ज्यादा आधुनिक वर्जन है, जो ज्यादा माइलेज प्रदान करता है। यह125cc इंजन वाला स्कूटर है। कंपनी ने इस प्रीमियम स्कूटर को तीन कलर ऑप्शन मैटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर नंबर 2, मैटेलिक रॉयल ब्रॉन्ज और मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 में लॉन्च किया है। इसमें ईको परफॉर्मेंस अल्फा इंजन, इंजन ऑटो स्टॉप जैसे बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें स्टार्ट सिस्टम और साइलेंट स्टार्टर सिस्टम मिलता है। प्रीमियम स्कूटर के अन्य फीचर जो आपको लुभाएंगे वह है इसका नया साइलेंट स्टार्टर सिस्टम, जो ट्रैफिक में बंद स्कूटर को जब वाहन चालक राइडिंग फिर से शुरू करने के लिए एक्सीलेटर को थ्रोटल करता है तो EASS फीचर, इंजन को फिर से बिना की किसी आवाज के स्टार्ट कर देता है। स्कूटर में 12 इंच का रियर टायर व्हील मिलता है, जो चौड़ा, बड़ा और अधिक शानदार लगता है। इसमें लगा बड़ा डायमीटर का व्हील सिटी राइडिंग को बेहतर बनाने में मदद करता है। बर्गमैन स्ट्रीट ईएक्स के फीचर की बात करें तो इसमें सुजुकी राइड कनेक्ट मिलता है। इसकी मदद से स्कूटर में लगे डिजिटल कंसोल को ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे आप को टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज जैसे अलर्ट स्कूटर डिस्प्ले पर मिल जाते हैं। इससे राइडर को मिस्ड कॉल की जानकारी के लिए जेब से मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है।
डिजिटल कंसोल पर आप ओवर स्पीड, फोन बैटरी लेवल और साथ ही कहीं पहुंचने का एक्सपेक्टेड टाइम भी जान सकते हैं। फोन को कंसोल से कनेक्ट करना काफी आसान है। इसमें एंड्रॉयड और आईफोन दोनों को कनेक्ट किया जा सकता है।
Comments 0