न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन के लिए जयपुराइट्स तैयार, कोरोना पाबंदियों के बाद शहर के एक हजार होटल-रिजॉर्ट जश्न के लिए बुक

जयपुर- गुलाबीनगर नए साल के जश्न में डूबने को तैयार है। कोरोना की पाबंदियों के बाद करीब 3 साल बाद न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन करने के लिए जयपुरवासी बेताब है।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

श्रीमद्भागवत कथा का समापन: विशाल भंडारा और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन

100 भटि्टयों पर जुटे 400 हलवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाए खीर-मालपुए

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

गुलाबीनगर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रेलमपेल- जश्न में शहर, सड़कों पर जाम

जयपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए जयपुर शहर में स्थानीय लोगों के अलावा काफी संख्या में पूरे देश समेत विदेशाें से भी पर्यटक जमे हैं। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने हुए हैं। परकोटे में हालात ज्यादा खराब हैं। अधिकतर टूरिस्ट शहर में हवामहल व सिटी पैलेस देखने जरूर आते हैं। साथ ही आस-पास के इलाकों से काफी संख्या में लोगों का शहर में आवागमन रहता है। एेसे में यहां वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा बढ़ गया है। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही शहर में पर्यटकों का आवागतन बढ़ गया था। एक अनुमान के मुताबिक शहर में इन दोनों रोजाना करीब 55 से 60 हजार लोग आ रहे हैं। एेसे में सड़कों पर जाम के हालात बन गए हैं। वहीं शहर में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए काफी संख्या में लोग होटलों में जुटे हैं। घड़ी की सुइयों के शनिवार रात को 12 पर आते ही लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। होटलों में डांस पार्टियों का आयोजन किया गया तो शहर के लोगों ने घरों पर भी न्यू ईयर सेलिब्रेट किया व पार्टियों का आयोजन किया।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

अलर्ट मोड पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 2996 पदों के लिए समान पात्रता परीक्षा 7 व 8 को

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 7 और 8 जनवरी को स्नातक स्तर पर समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के 2996 पदों के लिए आयोजित होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभिन्न जांच एजेंसीज को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर मशीन से स्क्रीनिंग की सुविधा रखी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आगामी प्रतियोगी प्ररीक्षाओ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

गुलाबीनगरी में सर्दी के साथ बढ़ रहे हैं सैलानी, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में रिकॉर्ड 3 लाख सैलानियों ने निहारा जयपुर

जयपुर - प्रदेश में जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आगे बढ़ रहा है राजधानी जयपुर में सैलानियों की चहलकदमी भी बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवक हो गई थी लेकिन अब एक बार फिर गुलाबी नगरी पर्यटकों की भीड़ के रंग में रंगी नजर आने लगी है।

By Super Admin | January 06, 2023 | 0 Comments

हाडकंपाती सर्दी से नौनिहालों को 14 जनवरी तक राहत,जयपुर कलेक्टर ने 8 वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए अवकाश किया घोषित

जयपुर- जिला कलेक्टर ने भीषण सर्दी और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दिया है।

By Super Admin | January 06, 2023 | 0 Comments

मथानिया सड़क हादसे के घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम गहलोत, मृतक आश्रितों को 2 लाख,घायलों को 1 लाख सहायता

जोधपुर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जोधपुर-मथानिया सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।

By Super Admin | January 07, 2023 | 0 Comments

डेयरी प्रौद्योगिकी तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जोधपुर के भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15.50 करोड़ रूपए खर्च होंगे। ये महाविद्यालय जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के सावत कुआं गांव में बनेंगे। फिलहाल अस्थाई रूप से इनका संचालन कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में हो रहा है।

By Super Admin | January 07, 2023 | 0 Comments

पुष्कर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या,दोस्त घायल,दो बदमाशों ने पूरानी रंजिश में रिसोर्ट में दिया वारदात को अंजाम

अजमेर- पुष्कर में दिन दहाड़े अजमेर निवासी पूर्व पार्षद व उसके दोस्त को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस नो दोनों घायलों को पुष्कर के स्थानीय हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से उन्हैं अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पूर्व पार्षद सवाई सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतक सवाई सिंह के दोस्त दिनेश तिवारी का उपचार किया जा रहा है।

By Super Admin | January 07, 2023 | 0 Comments

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जयपुर आईं मुर्मू , महामहिम ने किया राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत मंगलवार को यहां राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जयपुर आई थी। यह आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा व जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार हमारा संविधान है। राष्ट्रपति ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि संविधान को मानने वाले लोग खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा। दूसरी तरफ अगर संविधान को मानने वाले लोग अच्छे हुए तो संविधान अच्छा सिद्ध होगा

By Super Admin | January 09, 2023 | 0 Comments

Trending Update