जयपुर। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण के लिए गठित खेमराज कमेटी ने अपनी अन्तिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।
शुक्रवार सुबह भी इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 1 महिला और 2 बच्चे हैं। अब तक हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में गंभीर रूप से झुलस चुकी सुआ कंवर,पूनम और सज्जन कंवर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, इससे पहले शुक्रवार तक 8 मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक हुई मौतौं में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है, अब तक जान गंवा चुके 11 लौगौं में 7 बच्चे हैं।
राजस्थान सरकार कोचिंग सेंटर सहित निजी शिक्षण संस्थानों पर लगाम रखने को नियामक प्राधिकरण स्थापित करने के लिए एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षण संस्थान अपने यहां काउंसलिंग केन्द्र खोलें, प्रतियोगी परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों (टॉपरों) का महिमामंडन बंद करें। साथ ही छात्रों का तनाव दूर करने के लिए कदम उठाएं। प्रस्तावित कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर निजी संस्थानों को अधिकतम एक करोड़ रुपए का जुर्माना देना होगा। बार-बार उल्लंघन करने पर जुर्माना 5 करोड़ रुपये तक हो सकता है।
उत्तर भारत के पहले स्किन बैंक को पहला डोनर मिल गया। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरु किए गए स्किन बैंक को अपने पहले डोनर के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा।
--बीजेपी के सर्वाधिक 79 फीसदी पार्षद करोड़पति
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सीएम और मंत्रियों के साथ की गई फीडबैक बैठक में प्रदेश में चुनावी साल में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले करने पर सहमति बन गई है। गुरुवार देर रात तक चली बैठक में मंत्रियों ने सरकार रिपीट करने पर सुझाव दिए तो इस दौरान कई बार में नोक-झोंक भी हो गई। मीटिंग में अभी सरकार में शामिल 30 फीसदी मंत्रियों के आगामी िवधानसभा चुनाव में टिकट काटने का भी सुझाव आया। बैठक में थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादलों पर बैन हटाने पर सहमति बन गई है। साल 2016 के बाद भर्ती हुए ग्रेड थर्ड टीचर्स के तबादले की आखिर राह खुल गई है। सीएम अशोक गहलोत ने मंत्रियों के सुझाव आने के बाद शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से तबादले करने को कहा है।
जयपुर। डेजर्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने अभिनव पहल शुरू की है। देशी-विदेशी सैलानी अब जैसलमेर में हेलिकॉप्टर जॉयराइड का लुत्फ उठा सकेंगे। जैसलमेर के सम ढाणी से निगम ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिये पर्यटक अब थार के मरुस्थल को देख सकते हैं। गत बुधवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा एवं आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने हरी झण्डी दिखाकर एवं फीता काटकर इस सुविधा का शुभारम्भ किया। इसकी सफलता के बाद जैसलमेर में सुविधा को जारी रखते हुए राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए हवाई मार्ग द्वारा पर्यटन सर्किट बनाने पर काम किया जाएगा।
कोटा। अभी तक रेलवे में पार्सल बुक करवाने या मंगवाने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन तक जाना होता है, लेकिन अब इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दरअसल पश्चिम मध्य रेलवे का कोटा रेल मंडल और डाक सेवा विभाग मिलकर डोर-टू-डोर पार्सल प्रोडक्ट योजना शुरू कर रहे हैं। इस योजना में ग्राहक पार्सल की ट्रेकिंग भी कर सकेंगे।
अजमेर। सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स रजब का चांद दिखाई देने पर 22 जनवरी से शुरू होगा। धार्मिक नगरी अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज के 811वें उर्स के लिए रेलवे ने छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। उर्स में शामिल होने वाले जायरीन की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने छपरा-अजमेर-छपरा, हैदराबाद-मदार-हैदराबाद, काचीगुडा-मदार-काचीगुडा, मछलीपट्टनम-मदार- मछलीपट्टनम, तिरूपति-अजमेर- तिरूपति एवं नांदेड़-अजमेर-नांदेड की उर्स स्पेशल रेल सेवा शुरू की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि उर्स को देखते हुए इन सभी ट्रेनों के एक एक ट्रिप संचालित किए जाएंगे। वहीं स्थानीय प्रशासन भी उर्स के लिए अपनी तैयारियों में जुट गया है।
जयपुर। प्रदेश के हर घर जल पहुंचाने के मिशन के तहत अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 32 लाख 16 हजार घरों तक नल कनेक्शन कर दिए गए हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2024 तक प्रदेश में गांवों के हर घर तक नल पहुंचे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को पीने के साफ पानी के लिए दूर-दराज क्षेत्रों में न भटकना पड़े और ना ही पानी की अनुपलब्धता के कारण गांवों से पलायन करना पड़े।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022