हॉलीवुड फोरेन प्रेस एसोसिएशन ने अपने वार्षिक ‘गोल्डन ग्लोब्स’ पुरस्कारों के लिए नामांकन पाने वाली फिल्मों व कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। पुरस्कार वितरण समारोह 10 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। स्टैंड-अप कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल इसकी मेज़बानी करेंगे।
पेट्रोल-डिजल कार के बाद आपने बिजली से चलने वाली कार तो देख ली, लेकिन अब आपको सड़कों पर धूप से चलने वाली कारें फर्राटा मारती दिखेंगी। जी, हां दुनिया की पहली सोलर कार का प्रोडक्शन आखिरकार शुरू हो गया है। सोलर कार का नाम लाइटइयर जीरो रखा गया है। नीदरलैंड स्थित कंपनी के दावे के अनुसार फुल चार्ज पर यह कार लगभग 700 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इस गाड़ी को लेकर जनता में काफी क्रेज देखा जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि कंपनी को अभी तक 150 लोगों से प्री ऑर्डर मिल चुका है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान सुरक्षा बलों ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के द्वार बंद हो गए हैं। इस फैसले के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं एक (विश्वविद्यालय) परिसर के बाहर रोती-बिलखती और एक-दूसरे को सात्वंना देती नजर आ रही हैं।
नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को ‘बिकिनी किलर’ के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज को उसकी सेहत के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है। शोभराज हत्या के आरोप में वर्ष 2003 से 19 साल जेल की सजा काट रहा है। उच्चतम न्यायालय के सूत्रों के मुताबिक न्यायाधीश सपना प्रधान मल्ला और तिलक प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने 78 वर्षीय शोभराज को जेल से रिहा करने का फैसला सुनाया।
दुबई। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने देश में व्यापार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से किए गए इस फैसले के अनुसार ऐसे सरकारी कर्मचारी जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वो एक साल की छुट्टी ले सकेंगे। उन्हें इस दौरान आधी सैलरी भी मिलती रहेगी। यह कॉन्सेप्ट सबसे पहले यूएई के वाइस प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने गत जुलाई में पेश किया था। इसका मकसद यह है कि यूएई के लोग सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय खुद का बिजनेस खड़ा करने में हाथ आजमाएं। इससे देश के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे और इसका सीधा फायदा देश की इकोनॉमी को मिलेगा।
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने यहां पहला ‘वीर बाल दिवस’ मनाया और 10वें सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को याद किया। गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहादत दिवस को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस साल नौ जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय दूतावास द्वारा गत सोमवार को यहां अपने परिसर में आयोजित एक समारोह में चारों साहिबजादों के जीवन पर एक डिजिटल प्रदर्शनी भी लगाई गई।
ताइपे। ताइवान में अब हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से एक साल सेना में सेवा देनी होगी। ताइवान में अनिवार्य सैन्य सेवा का यह नया नियम 2005 के बाद जन्मे पुरुषों पर लागू होगा और यह एक जनवरी, 2024 से शुरू होगा। वहीं, 2005 से पहले जन्मे लोगों के लिए पुरानी चार महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य होगी। ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा कि देश के नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को 2024 से चार महीने से बढ़ाकर एक साल करने का फैसला किया गया है।
काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश में नई सरकार बनने के बाद नौ जनवरी को नई संसद का पहला सत्र बुलाया है। नए प्रधानमंत्री के रूप में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की नियुक्ति के बाद यह पहला संसद सत्र होगा।
दिल्ली - माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाली यूजर्स की गोपनीयता को लेकर एक साइबर सिक्योरिटी फर्म ने बड़ा दावा किया है। फर्म के दावे के मुताबिक हैकर्स ने ट्विटर से गुरुवार को 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के ईमेल एड्रेस चोरी कर लिए हैं।
दिल्ली- भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने अमेरिका के हैरिस काउंटी में न्यायाधीश बनी है। मनप्रीत मोनिका ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्होंने टेक्सास में लॉ नंबर-4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। मनप्रीत मोनिका अमेरिका में न्यायाधीश बनने वाली पहली सिख महिला हैं।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022