दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार एप्पल ने तीन माह के अंदर ही भारत मंे 17 लाख से अिधक आईफोन बेच दिए। साइबर मीडिया रिसर्च के मुताबिक जुलाई से सितंबर के बीच भारत में 17 लाख से अधिक आईफोन की बिक्री की गई है। भारत में मौजूदा समय में लगभग 160 एप्पल प्रीमियम रिसेलर स्टोर हैं।
हर युवा को अपने फ्यूचर की चिंता हमेशा रहती है। वह चाहता है कि उसे एजुकेशन कंप्लीट होने के साथ ही अच्छी सेलरी के साथ मनचाही जॉब मिल जाए, लेकिन ये सब इतना आसान भी नहीं है।
अक्सर कहा जाता है कि जोड़े स्वर्ग से बनकर आते हैं। माना जोड़े स्वर्ग से ही बनकर आते हैं, लेकिन इस धरती पर उन दो अनजान रुहों, प्रेमियों या दिलों को मिलाने का काम जिस रश्म के जरिए किया जाता है, उसी का नाम है शादी। हिंदुस्तान के जिस भी घर में शादी होनी होती है, वह परिवार हमेशा इस चिंता में रहता है कि कैसे यह समारोह अच्छे ढंग से सम्पन्न हो जाए। शादी समारोह में होने वाले विभिन्न आयोजनों को लेकर लोग काफी पहले से ही प्लानिंग करना शुरू कर देते हैं, जिससे कि ऐनवक्त पर उन्हें किसी ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, जिससे कि शादी समारोह में खलल पैदा हो और सारा मजा किरकिरा हो जाए। आजकल शादी की विभिन्न तैयारियों से जुड़ी चिंताओं से निजात पाने के लिए लोग वेडिंग प्लानिंग से जुड़ी कंपनियों व उद्यमियों की भी सहायता लेते हैं, जिससे वे शादी समारोह की तैयारियों से जुड़ी चिंताओं से आसानी से मुक्त हो जाते हैं। वेडिंग प्लानर का कार्य शादी से जुड़े कार्यों को आसान बनाना एवं शादी सम्बन्धी सभी टास्क को अपने हाथों में लेना होता है।
दुनिया के अधिकतर देशों में बीमार सिर्फ उन लोगों को माना जाता है, जो शारीरिक रूप से दुर्बल होते हैं। ऐसे लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें हमारा समाज बीमार कहता है, लेकिन बीमारी की यह परिभाषा न पहले के लिए सही थी, न आज के लिए है और न ही आने वाले कल के लिए सही हो सकती है।
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। हीरो एक्सप्लस 200टी को शानदार स्पोर्टी लुक दिया गया है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 1,25,726 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) से शुरू होती है। इस बाइक ने एक्सप्लस 200 2वी को रिप्लेस किया है। कंपनी इसे तीन नए कलर ऑप्शन- स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड में लेकर आई है। इसमें नियो-रेट्रो स्टाइलिंग और बोल्ड ग्राफिक्स के साथ, सर्कुलर फुल-एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी पाॅजिशन लैंप्स दिए गए हैं।
दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सेमसंग ने एक नए गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की ओडीसी सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने स्कूटर सेगमेंट में नया प्रीमियम स्कूटर ऑल न्यू बर्गमैन स्ट्रीट EX लॉन्च किया है। 1,12,300 की शुरुआती एक्स-शोरूम (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत वाला यह स्कूटर FI तकनीक ईएएसएस से लैस है, जो स्कूटर के रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर देती है। चालक जैसे ही थ्रोटल करता है तो यह तकनीक इंजन को फिर से चालू कर देती है। इससे ईंधन और पैसों की बचत करने में मदद मिलती है।
आज का युवा कॅरियर को लेकर काफी चिंतित है। वह हर समय इसी उधेड़बुन में लगा रहता है कि वो अपने सपनों को कैसे परवाज दें। इसके लिए जरूरी है कि वह सही समय पर सही विकल्प का चुनाव करे। आज कॅरियर के लिए बहुत से ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जिनमें चमक-दमक के साथ आपका भविष्य भी संवर सकता है।
देश की सबसे बड़ी व पुरानी कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कारों के निर्माण पर भी काम कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी अगले साल ऑटो एक्सपो में अपने इसे प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा कर सकती है।
टेलीकॉम कंपनियों ने देश के 50 शहरों व कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022