दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सेमसंग ने एक नए गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की ओडीसी सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है।
दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सेमसंग ने एक नए गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की ओडीसी सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है।
नई दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सेमसंग ने एक नए गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की ओडीसी सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है। ड्रैगन नाइट जी7 जल्द ही अन्य मार्केट में 32 इंच के सैमसंग ओडिसी मॉनिटर के तौर पर पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको सेमसंग के इस गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 की कीमत के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 की कीमत चीनी मार्केट में 4,999 युआन यानी कि लगभग 59,369 रुपए है। चीन में इसे कंपनी ने जेडी डॉट कॉम बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। हालांकि अभी तक इस गेमिंग मॉनिटर की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
मिलेगा 32 इंच का आईपीएस डिस्प्ले
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 में 32 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका यूएचडी/4के रेजोल्यूशन 3,840 गुणा 2,160 पिक्सल है। सैमसंग के मुताबिक, पैन का कलर स्पेस कवरेज रेट 95% डीसीआई-पी3, 1एमएस रिएक्शन टाइम्स (जीटीजी), 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और वीईएसए डिस्प्ले एचडीआर 400 सर्टिफिकेशन है, जो कि 400 निट्स तक न्यूनतम पीक ब्राइटनेस सुनिश्चित करता है।
टाइजेन ओएस पर करता है वर्क
एएमडी और एनवीआईडीआईए ग्राफिक्स कार्ड के साथ इमेज टियरिंग कम करने के लिए ड्रैगन नाइट जी7 एएमडी फ्री सिंक प्रीमियम प्रो और एनवीआईडीआईए जी-सिंक को भी सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह गेमिंग मॉनिटर टाइजेन ओएस पर काम करता है। इस मॉनिटर के साथ एक एडजेस्टेबल स्टैंड है। यह मॉनिटर वीडियो आउटपुट के लिए एचडीएमआई 2.1 या डिस्प्लेपोर्ट 1.4 प्रदान करता है।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए
Apr 18, 2023निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना-2022: विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद
Dec 31, 2022
Comments 0