कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामला में केस दर्ज कर दिया गया है। मृतक राम प्रसाद मीणा (43) के भाई महावीर मीणा की शिकायत पर जोशी व अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल सुसाइड करने वाला व्यक्ति राम चांदी की टकसाल, काले हनुमान मंदिर के पास का निवासी था और यहीं से 200 मीटर दूर उसकी जमीन थी जिस पर वह मकान बनाना चाहता था।
कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामला में केस दर्ज कर दिया गया है। मृतक राम प्रसाद मीणा (43) के भाई महावीर मीणा की शिकायत पर जोशी व अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल सुसाइड करने वाला व्यक्ति राम चांदी की टकसाल, काले हनुमान मंदिर के पास का निवासी था और यहीं से 200 मीटर दूर उसकी जमीन थी जिस पर वह मकान बनाना चाहता था। लेकिन इस जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के परिवार द्वारा ऐसे आरोप लगाए गए है कि नेता महेश जोशी और उसके कई साथी पूरे कागज होने के बाद भी मृतक को उसकी जमीन पर मकान बनाने से रोकते थे। जोशी और उसके साथियों द्वारा मृतक के घर के बाहर गार्ड लगा दिए गए थे ताकि मकान का काम शुरु ना हो सकें। लगातार परेशान किए जाने के बाद राम प्रसाद की दादी ने महेश जोशी से मुलाकात की लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई। आखिरकार मकान ना बनाए देने जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड से पहले राम प्रसाद ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें वह कहता दिखाई दे रहा है कि, जमीन के सभी डॉक्युमेंट होने के बाद भी उसे मकान बनाने से रोका जा रहा है। वीडियो में मृतक ने यह भी खुलासा किया मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों ने उसे परेशान कर रखा है और इन्हीं सब परेशानीयों के चलते उसे आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। राम प्रसाद के आत्महत्या करने के बाद उसके भाई द्वारा पुलिस में मंत्री जोशी समेत 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी नॉर्थ शशि डोगरा ने कहा कि मृतक के भाई महावीर ने बताया कि उसके भाई ने मरने से पहले उसे बताया था कि मंदिर संचालक देवेन्द्र शर्मा, ललीत शर्मा, राकेश टांक, मुंजी टाक व उनका साथी देव अवस्थी, लालचन्द देवनानी, हिमांशु देवनानी और हवामहल विधायक व महेश जोशी ने उसे बहुत परेशान कर रखा है। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बोल रहे हैं कि तुम इस जमीन को खाली कर दो वरना हम से बुरा कोई नहीं होगा।
मृतक के भाई महावीर ने बताया कि, इन लोगों ने मेरे परिवार के लोगों को जाति सूचक गाली भी दी। कहा तुम्हारा मंदिर के पास में रहने का कोई अधिकार नहीं है, जबकि हमने इस जमीन का पट्टा 2017 में नगर निगम से लिया हुआ है। इसके बावजूद हमारी जमीन पर मकान का निर्माण करने पर नगर निगम का गार्ड आ जाता है। कभी नगर निगम की गाड़ी आ जाती है। कई बार बात करने के बावजूद हमें परेशान कर रहे हैं। एफआईआर में महावीर ने यह भी कहा कि, हम लोग नगर निगम अधिकारी नील कमल मीणा के पास गए थे। उन्हें दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर महेश जोशी मंत्री का दबाव है। इसका काम रोका जाए। इसके बाद हमारा पूरा परिवार 13 अप्रैल को सिविल लाईंस स्थित महेश जोशी के घर गया। महेश जोशी मंत्री ने वहां हमें धमकाया। महावीर की शिकायत पर जयपुर में मंत्री समेत अन्य 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से गुस्साएं परिवार जनों ने मृतक का शव पिछले 24 घंटे से घर पर ही रखा है। मृतक के परिवार ने उस कमरे को ताला लगा दिया है जहां राम प्रसाद ने फंदा लगाकर आत्म हत्या की और उसी कमरे के बाहर घरने पर बैठ कर मृतक का परिवार विरोध प्रदर्षन कर रहा है। मृतक के परिवार की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और राम प्रसाद को इंसाफ दिया जाए।
Comments 0