अब आपको सोना खरीदssssने के लिए किसी ज्वैलरी स्टोर पर फिजिकली जाने की आवश्यकता की जरूरत नहीं होगी। इस परेशानी से आपको निजात दिलाई है गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद में। इस कंपनी ने दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया है। अभी तक आप एटीएम से कैश निकालते थे, लेकिन अब इस गोल्ड एटीएम से आप सोना निकाल सकते है। यह दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है, जहां ग्राहक किसी ज्वैलरी शोरूम पर गए बिना सोना खरीद सकते हैं। एटीएम को गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद स्थित फर्म ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज की मदद से लगाया है। एटीएम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए शुद्ध सोने के सिक्के निकाले जा सकते हैं। सिक्के 999 प्योरिटी के साथ प्रमाणित टैम्पर प्रुफ पैक में दिए जाएंगे। ग्राहक को एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के मिल सकेंगे।
हैदराबाद। अब आपको सोना खरीदssssने के लिए किसी ज्वैलरी स्टोर पर फिजिकली जाने की आवश्यकता की जरूरत नहीं होगी। इस परेशानी से आपको निजात दिलाई है गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद में। इस कंपनी ने दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया है। अभी तक आप एटीएम से कैश निकालते थे, लेकिन अब इस गोल्ड एटीएम से आप सोना निकाल सकते है। यह दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है, जहां ग्राहक किसी ज्वैलरी शोरूम पर गए बिना सोना खरीद सकते हैं। एटीएम को गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद स्थित फर्म ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज की मदद से लगाया है। एटीएम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए शुद्ध सोने के सिक्के निकाले जा सकते हैं। सिक्के 999 प्योरिटी के साथ प्रमाणित टैम्पर प्रुफ पैक में दिए जाएंगे। ग्राहक को एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के मिल सकेंगे।
100 ग्राम से अधिक सोना नहीं खरीद सकते
गोल्डसिक्का कंपनी के मुताबिक गोल्ड एटीएम से सोने के सिक्के 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के डिनोमिनेशन में उपलब्ध होंगे। एटीएम से कम से कम 0.5 ग्राम और अधिक से अधिक 100 ग्राम के सिक्के खरीदे जा सकेंगे। गोल्ड एटीएम से 24 कैरेट गोल्ड के सिक्के डिस्पेंस होंगे। इनकी प्राइस रियल टाइम बेसिस पर होगी। एटीएम की स्क्रीन पर ग्राहकों को सोने की वर्तमान कीमत पर दिखाई देगी, जिससे ग्राहकों को बाजार में बदलाव के बारे में सूचना मिल सके।
इस तरह होगा एटीएम का इस्तेमाल
गोल्ड एटीएम दूसरे एटीएम की तरह काम करते हैं। एटीएम को स्वाइप करने के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत होती है। इसके बाद खरीदार को सोना खरीदने के लिए दिए गए स्क्रीन पर दिए विकल्प का चयन करना होता है। उसके बाद ग्राहक को गोल्ड कीमत का चयन करना होगा, उसके बाद खरीददार अपने बजट के हिसाब से सोना खरीद सकता है। गोल्डसिक्का ने इस गोल्ड एटीएम के लिए हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप कंपनी ओपनक्यूब टैक्नोलॉजी के साथ करार किया है, जिसने भारत में अपनी तरह का पहला गोल्ड एटीएम पेश किया है। कंपनी डाइवर्स फाइनेंशियल और बैंकिंग जरूरतों को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रदान करती है।
कंपनी और जगहों पर भी खोलेगी गोल्ड एटीएम
गोल्ड एटीएम की सुविधा फिलहाल कंपनी के हैदाराबाद स्थित ऑफिस कॉम्पलेक्स में शुरु की गई है. गोल्डसिक्का के सीईओ सी. तरुज के मुताबिक, कंपनी पेद्दापल्ली, वारंगल और करीमनगर में भी गोल्ड एटीएम खोलने की तैयारी कर रही है। लेकिन कंपनी की योजना अगले दो साल में पूरे देश में करीब तीन हजार गोल्ड एटीएम खोलने की है। कंपनी के मुताबिक, इस गोल्ड एटीएम से ग्राहकों को 24 घंटे सोना खरीदने की सुविधा मिलेगी। गोल्ड एटीएम 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
Comments 0