सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,490 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कामर्स वेबसाइट अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 अप्रैल से एवलेबल होगा।
टेक कंपनी सैमसंग ने अपने नये स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। बजट सेगमेंट के इस स्मार्टफोन में आईफोन में मिलने वाले वॉयस आइसोलेशन की तर्ज पर वॉयस फोकस फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि वॉयस फोकस फीचर कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा। इस फीचर की मदद से कॉलिंग के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगह पर भी यूजर को शोर सुनाई नहीं देगा।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,490 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कामर्स वेबसाइट अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 अप्रैल से एवलेबल होगा। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPC LCD इनफिनिटी-U डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजोल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल है। स्मार्टफोन का डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट पर काम करता है।
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सैमसंग गैलेक्सी M14 5G में सेगमेंट फर्स्ट 5nm पर बना ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 1330 प्रोसेसर फिट है। सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड OneUI कोर 5.1 कस्टम स्किन पर काम करता है। साथ ही, इस फोन में 13 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का कहना है कि सैमसंग गैलेक्सी M14 5G में 4 साल तक सिक्योरिटी और 2 बार OS अपडेट बायर्स को मिलेगा।
ट्रिपल कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन में 50MP के प्रायमरी कैमरा, 2MP का डेफ्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस के साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन के साथ बायर्स को 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद स्मार्टफोन 155 घंटे का ऑडियो प्लेबैक टाइम, 58 घंटे का टॉक टाइम, 27 घंटे की इंटरनेट सर्फिंग और 25 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकेगा।
Comments 0