टोयोटा ने भारतीय बाजार में पेश की इनोवा हाइब्रिड,नई इनोवा हाइक्रॉस: साढ़े नौ सेकंड में करने लगेगी हवा से बातें

जयपुर। अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस कार लॉन्च की है, इसको कंपनी हाइब्रिड वर्जन में भी लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 21.1 किमी प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है, जो एक फुल पेट्रोल टैंक पर 1097 किमी की प्रभावशाली दूरी तय करती है। कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं, इसका पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम की पावर जनरेट कर सकता है। कंपनी हाइक्रॉस के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और 5 साल या 2,20,000 किमी तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दे रही है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

राजस्थान के तीन जिलों को मिली 5G इंटरनेट की सौगात,जयपुर में सीएम गहलोत ने लॉन्च की जियो 5G सर्विस,इंटरनेट हो गया है अफीम-गहलोत

जयपुर: प्रदेश के तीन जिलों को आज 5जी इंटरनेट सेवा की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से तीन शहरों के लिए 5जी सेवा का शुभारंभ किया। गहलोत ने भामाशाह टेक्नो हब में बटन दबाकर रिलायंस जियो की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। रियांस जियो आज से प्रदेश के जयपुर,जोधपुर और उदयपुर में 5 जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।

By Super Admin | January 07, 2023 | 0 Comments

सीएम ने की तीन शहरों में 5जी की शुरुआत ,फोन में खोये लोग, अफीम हो गया है इंटरनेट: अशोक गहलोत

जयपुर। प्रदेश की राजधानी में भी अब 5जी का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर समेत तीन शहरों जोधपुर और उदयपुर में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। जयपुर स्थित भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है, इसके अपने मायने हैं। अब आपको चाहिए कि एक टारगेट सेटकर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि इंटरनेट अफीम हो गया है। आज 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो आपस में बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं।

By Super Admin | January 09, 2023 | 0 Comments

सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए

सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,490 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कामर्स वेबसाइट अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 अप्रैल से एवलेबल होगा।

By Super Admin | April 18, 2023 | 0 Comments

Trending Update