जयपुर। अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस कार लॉन्च की है, इसको कंपनी हाइब्रिड वर्जन में भी लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 21.1 किमी प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है, जो एक फुल पेट्रोल टैंक पर 1097 किमी की प्रभावशाली दूरी तय करती है।
कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं, इसका पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम की पावर जनरेट कर सकता है। कंपनी हाइक्रॉस के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और 5 साल या 2,20,000 किमी तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दे रही है।

कीमत 18.30 लाख रुपए से शुरू
इनोवा हाइक्रॉस के 2.0 लीटर पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 18.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जबकि सबसे महंगा ट्रिम 19.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाता है। वहीं हाइक्रॉस हाइब्रिड वेरिएंट की बात करें, तो ये 24.01 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है और टॉप ट्रिम 28.97 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाता है।
इनोवा हाइक्रॉस पेट्रोल दो वेरिएंट्स यानी जी और जीएक्स में उपलब्ध है, जबकि पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन वीएक्स, जेडएक्स और जेडएक्स (ओ) वेरिएंट्स में आता है।
दो इंजन ऑप्शन में होगी अवेलेबल
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है, और स्टैंडर्ड रूप में सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। दूसरी ओर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम टॉर्क पैदा करता है। कंपनी का दावा है कि यह 21.1 की माइलेज देने में सक्षम है। इसके अलावा, इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड केवल 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
सात एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल
इनोवा हाइक्रॉस टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर-सी (टीएनजीए-सी) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म एक मोनोकॉक चेसिस है, जिसने इनोवा हाइक्रॉस की ड्राइविंग डायनैमिक्स और राइड क्वालिटी में सुधार किया है। इनोवा हाइक्रॉस 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है। इसमें सुपर व्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक मीका, स्पार्कलिंग ब्लैक पर्ल क्रिस्टल शाइन, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एवेंट गारडे ब्रॉन्ज मैटेलिक और एक नया ब्लैकिश एगेहा ग्लास फ्लेक कलर शामिल हैं।
नया फ्रंट ग्रिल, 18 इंच के एलॉय व्हील्स
इनोवा हाइक्रॉस में एसयूवी-सेंट्रिक डिजाइन है। इसमें एक बड़ा नया फ्रंट ग्रिल है, जो स्लीकर एलईडी हेडलैम्प्स से घिरा हुआ है। इसका फ्रंट बंपर काफी एग्रेसिव दिखता है और इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। हाइक्रॉस के रियर में रैपराउंड एलईडी टेल-लैंप मिलते हैं। इनोवा हाइक्रॉस के डाइमेंशंस की बात करें तो ये इनोवा क्रिस्टा की तुलना में साइज में बड़ी है। इनोवा हाइक्रॉस 20 एमएम लंबी, 20एमएम चौड़ी है और इसमें 100 एमएम व्हीलबेस है।
इंटीरियर में 2 नए कलर
इनोवा हाइक्रॉस के इंटीरियर में 2 नए कलर ब्लैक और डार्क चेस्टनट मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक 9-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, सेकेंड रो में पावर्ड ओटोमन सीट्स, मूड लाइटिंग और एक पावर्ड टेलगेट जैसे कई शानदार इंटीरियर फीचर्स शामिल हैं।
डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल
इनोवा हाइक्रॉस में टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट है, जिसमें डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 6 एसआरएस एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डायनेमिक बैक गाइड के साथ पैनोरेमिक व्यू मॉनिटर, एबीएस के साथ ईबीएडी और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।
इनोवा हाइक्रॉस की ऑन रोड प्राइस(जयपुर में)
वर्जन ऑन रोड प्राइस (रुपए में)
इनोवा हाइक्रॉस जी एसएलएफ 7 सीटर 21.45 लाख
इनोवा हाइक्रॉस जी एसएलएफ 8 सीटर 21.51 लाख
इनोवा हाइक्रॉस जीएक्स एसएलएफ 7 सीटर 22.43 लाखइनोवा हाइक्रॉस जीएक्स एसएलएफ 8 सीटर 22.49 लाख
इनोवा हाइक्रॉस वीएक्स हाइब्रिड 7 सीटर 28.01 लाख
इनोवा हाइक्रॉस वीएक्स हाइब्रिड 8 सीटर 28.06 लाख
इनोवा हाइक्रॉस जेडएक्स हाइब्रिड 7 सीटर 32.96 लाख
इनोवा हाइक्रॉस जेडएक्स हाइब्रिड(ओ) 7 सीटर 32.96 लाख
Comments 0