नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने शुक्रवार को कहा कि चिकित्सा पाठ्क्रमों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
देश में बिजली की मांग चालू वित्त वर्ष में करीब सात प्रतिशत बढ़कर 1,480 अरब यूनिट पहुंच जाने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 100 अरब यूनिट अधिक है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि बीते वित्त वर्ष 2021-22 में अखिल भारतीय स्तर पर बिजली की मांग 1,380 अरब यूनिट रही थी।
निजी क्रिप्टोकरेंसी जैसे सट्टेबाजी के साधनों को अगर बढ़ने की इजाजत दी गई तो ये अगले वित्तीय संकट की वजह बन सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह चेतावनी दी। उन्होंने साथ ही बिटकॉइन जैसे साधनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। दास ऐसे साधनों के प्रबल विरोधी रहे हैं और आरबीआई इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय तक गया है। उन्होंने ‘बीएफएसआई इनसाइट समिट 2022’ में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता से जुड़े बड़े जोखिम शामिल हैं और हम इस बारे में हमेशा बताते रहे हैं। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पिछले एक साल के घटनाक्रम इस तरह के साधनों से पैदा होने वाले खतरों के बारे में बताते हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स का धराशायी होना शामिल है, जो अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी में से एक है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक अस्पताल से निकलने वाले सीवेज के पानी से एकत्र किए गए नमूने में कई तरह की दवाओं को चकमा देने वाले एक ‘खतरनाक’ बैक्टीरिया के जीन के एक नए प्रकार का पता लगाया है।
खाने पर 40 करोड़ के खर्च का आरोप सदन में जमकर हुआ हंगामा
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। शहर में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर रोज बढ़ने लगी है। पर्यटन निगम समेत होटल संचालकों ने न्यू ईयर व क्रिसमस के आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
गुजरात में मिला एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट का पहला मरीज
अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक फॉर्च्यूनर कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। घटना जिले के वेसवां गांव में हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार की राशि देने की घोषणा की है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार का एक मंत्रालय ऐसा भी है, जिसमें पिछले 10 साल के दौरान कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ एक परीक्षा आयोजित की गई और मात्र चार कार्मिकों िनयुक्ति दी गई। यह मामला है केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का। इसमें स्थायी नियुक्तियों के लिए महज एक परीक्षा आयोजित की गई और वह भी चार कैंटीन परिचारकों के पद के लिए। हालांकि इस दौरान मंत्रालय ने 48 पद समाप्त किए हैं।
नई दिल्ली। भारत का कृषि और संबद्ध वस्तुओं का निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रेल-अक्टूबर) में 11.97 प्रतिशत बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इससे पिछले वित्त वर्ष (2021-22) की समान अवधि में देश से कृषि वस्तुओं का निर्यात 26.98 अरब डॉलर का हुआ था। देश से जिन जिंसों का निर्यात हुआ, उनमें गेहूं, बासमती चावल, कच्चा कपास, अरंडी तेल, कॉफी और ताजे फल प्रमुख रूप से शामिल हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में कृषि और संबद्ध वस्तुओं का कुल निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 50.24 अरब डॉलर रहा था, जो इससे पिछले साल 41.86 अरब डॉलर रहा था।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022