देश में बिजली की मांग चालू वित्त वर्ष में करीब सात प्रतिशत बढ़कर 1,480 अरब यूनिट पहुंच जाने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 100 अरब यूनिट अधिक है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि बीते वित्त वर्ष 2021-22 में अखिल भारतीय स्तर पर बिजली की मांग 1,380 अरब यूनिट रही थी।
नई दिल्ली। देश में बिजली की मांग चालू वित्त वर्ष में करीब सात प्रतिशत बढ़कर 1,480 अरब यूनिट पहुंच जाने का अनुमान है। यह पिछले वित्त वर्ष केमुकाबले 100 अरब यूनिट अधिक है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि बीते वित्त वर्ष 2021-22 में अखिल भारतीय स्तर पर बिजलीकी मांग 1,380 अरब यूनिट रही थी।
इक्रा ने एक रिपोर्ट में कहा कि देश में बिजली की मांग मजबूत रहने की संभावना है। पहली तिमाही में वृद्धि नरम रहने के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2022-23 में सात प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं अगले वित्त वर्ष 2023-24 में मांग में 5 से 5.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। इसमें कहा गया है किउत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी पड़ने से सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में अखिल भारतीय स्तर पर बिजली की मांग 10.6 प्रतिशत बढ़ी है। इसी आधार पर सालाना मांग का अनुमान लगाया गया है।
Comments 0