क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। शहर में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर रोज बढ़ने लगी है। पर्यटन निगम समेत होटल संचालकों ने न्यू ईयर व क्रिसमस के आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। शहर में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर रोज बढ़ने लगी है। पर्यटन निगम समेत होटल संचालकों ने न्यू ईयर व क्रिसमस के आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मनाली। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी मनाली सजने लगी है। शहर में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या हर रोज बढ़ने लगी है। पर्यटन निगम समेत होटल संचालकों ने न्यू ईयर व क्रिसमस के आयोजनों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की सख्या हर रोज बढ़ने लगी है।
हालांकि हिमपात न होने के कारण मनाली की चोटियां सूनी दिखने लगी हैं, लेकिन मनाली आने वाले पर्यटकों को कोकसर व सिस्सू में बर्फ देखने को मिलेगी। मनाली में अधिकतर होटलों में 70 से 80 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो गई है। मनाली में छोटे-बड़े 1500 से अधिक होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और गेस्ट हाउस व कॉटेज हैं, जहां एक रात में 40 हजार हजार से अधिक पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था है।
होटल में फ्री ठहरने का मिलेगा मौका
होटल संचालकों ने बताया कि होटलों में ठहरे पर्यटकों के मनोरंजन के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और बेस्ट कपल, न्यू ईयर व क्रिसमस क्वीन का चयन किया जाएगा। विजेता पर्यटकों को एक दिन होटल में फ्री ठहरने का मौका दिया जाएगा।
मनाली होटल एसोसिएशन के मुताबिक क्रिसमस व न्यू ईयर पर इस बार मनाली में पर्यटन कारोबार अच्छा रहेगा। पर्यटन निगम के डीजीएम का कहना है कि क्रिसमस व न्यू ईयर के दौरान पर्यटन निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटक लाइव डीजे व कुल्लुवी नाटी का आनंद लेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए
Apr 18, 2023राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना-2022: विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद
Dec 31, 2022दिसंबर के आखिरी सप्ताह में अाए रिकॉर्ड 3 लाख पर्यटक, सर्दी के साथ गुलाबीनगरी में बढ़ रहे सैलानी
Jan 09, 2023
Comments 0