--बीजेपी के सर्वाधिक 79 फीसदी पार्षद करोड़पति
--बीजेपी के सर्वाधिक 79 फीसदी पार्षद करोड़पति
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के हाल ही में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। एमसीडी में आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल की है। परिणामों के बाद निगम से भाजपा का 15 साल का शासन समाप्त हो गया। चुनाव परिणाम के बाद ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक एमसीडी के 250 नवनिर्वाचित पार्षदों में से करीब 67 फीसदी करोड़पति हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में तीन नगर निगमों के 270 में से 266 पार्षदों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया था, तब 51 प्रतिशत पार्षद करोड़पति थे।
कुल पार्षद करोड़पति पार्षद
248 167(67 फीसदी)
पार्टीवाइज करोड़पति पार्षद
पार्टी पार्षदों की संख्या करोड़पति पार्षद करोड़पति पार्षद (%में)
बीजेपी 104 82 79 फीसदी
आप 132 77 58 फीसदी
कांग्रेस 9 6 67 फीसदी
निर्देलीय 3 2 67 फीसदी
रिपोर्ट के अनुसार 248 विजयी उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है] जिनमें से 167 (67 प्रतिशत) करोड़पति हैं। 2017 में 266 पार्षदों में से 135 (51 फीसदी) करोड़पति थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा के 82 पार्षदों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक घोषित की है।
रिपोर्ट कहती है कि भाजपा के 104 पार्षदों की औसत संपत्ति 5.29 करोड़ रुपए है जबकि ‘आप’ के 132 पार्षदों की संपत्ति 3.56 करोड़ रुपए है। एडीआर के मुताबिक, कांग्रेस के नौ पार्षदों की औसत संपत्ति 4.09 करोड़ रुपए है जबकि तीन निर्दलीयों की औसत संपत्ति 5.53 करोड़ रुपए है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023
Comments 0