खाने पर 40 करोड़ के खर्च का आरोप सदन में जमकर हुआ हंगामा
खाने पर 40 करोड़ के खर्च का आरोप सदन में जमकर हुआ हंगामा
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर देर रात तक चर्चा हुई। को बहस के दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने सरकार पर जनता के पैसों की बर्बादी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के काम में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। बहस के दौरान जीतू पटवारी ने कहा अध्यक्ष जी, मेरे मुख्यमंत्री ने गरीब के पैसे से, मेरे मुख्यमंत्री ने कर्ज के पैसे से भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में वहां की मीटिंग्स में 40 करोड़ रुपए का खाना खिला दिया। कार्यालय के अंदर यह खाना खिलाया गया और जो बात कह रहा हूं, रिकॉर्ड से कह रहा हूं। यह मध्यप्रदेश के साथियों, विधायकों, आप जन प्रतिनिधियों, सत्ता के भी और विपक्ष के भी, यह देश का पहला मुख्ययमंत्री है, जिसने सरकार के पैसे से बीजेपी कार्यालय में खाना खिलाया।
हालांकि आरोप लगाते ही, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भड़क उठे। वे अपनी सीट से उठे और विपक्ष की तरफ आक्रामक मुद्रा में बढ़े, थोड़ी देर तक इस मुद्दे पर हंगामा हुआ, जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने इस मामले पर खेद जताया। थोड़ी देर बाद बात शुरू होने पर जीतू पटवारी ने फिर कहा केवल सरकार के पैसे से बीजेपी के कायकर्ता को खाना खिलाया और बीजेपी कार्यालय के अंदर यह प्रश्न सरकार का उत्तर है और पांच साल में 9 करोड़ रुपए का खाना खिलाया तो बीस साल में कितने का खिलाया होगा?
गृहमंत्री नरोत्तम शर्मा ने किया इनकार
उन्होंने कहा कि यह है स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने वाली सरकार, यह संदर्भ था कि यह कर्जा जो ले रहे हो, यह जा कहां रहा है? यह कर्जा यहां जा रहा है या हवाई जहाज खरीदी जा रही हैं। इस मुद्दे पर गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा से प्रतिक्रिया के बारे में पूछने पर उन्होंने पुरजोर तरीके से कहा ऐसा कुछ नहीं है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022
Comments 0