भारत में डिजिटल इंडिया के लिए नई 5जी क्रांति शुरू हो गई है। पीएम मोदी द्वारा देश में 5जी की लॉन्चिंग के बाद अब भारत में 5जी सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। भारत में 5जी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां पूरे देश में 5जी टॉवरों का जाल बिछा रही है। भारत में 26 नवंबर तक 20,980 5जी टॉवर लग चुके हैं।
दिल्ली। भारत में डिजिटल इंडिया के लिए नई 5जी क्रांति शुरू हो गई है। पीएम मोदी द्वारा देश में 5जी की लॉन्चिंग के बाद अबभारत में 5जी सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। भारत में 5जी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियां पूरे देश में 5जी टॉवरों का जालबिछा रही है। भारत में 26 नवंबर तक 20,980 5जी टॉवर लग चुके हैं।
सरकार ने राज्यसभा में इस बारे में जानकारी दी है। राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान राज्यसभा में बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी की ओरसे पूछे गए सवाल का लिखित जवाब देते हुए बताया कि हर सप्ताह देश में 5जी के लगभग 2500 नए टॉवर लगे हैं।
चौदह राज्यों में सेवा शुरू
संसद में दिए गए लिखित जवाब में बताया गया है कि अभी तक देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5जी सेवाओं कीशुरुआत हो चुकी है। सबसे ज्यादा दिल्ली में 5829 5जी टॉवर लग चुके हैं। दिल्ली में 938 5जी टॉवर एयरटेल कंपनी की तरफ सेलगाए गए हैं, तो वहीं रिलायंस जियो ने 4891 टॉवर लगाए हैं। हालांकि अभी तक आइडिया-वोडाफोन ने दिल्ली में 5जी सेवाओं केलिए एक भी टॉवर नहीं लगाया है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा टॉवर महाराष्ट्र में लगे हैं। महाराष्ट्र में 4051 5जी टॉवर लगे हैं।
देशभर में लग चुके हैं 21 हजार टॉवर
बता दें कि भारत में 1 अक्टूबर से 5जी सेवाओं की आधिकारिक शुरुआत हुई है, जिसके बाद से 26 नवंबर तक भारत मेंअब तक 20,980 टॉवर लग चुके हैं। संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक 5जी सेवाओं के लिए कंपनियांअलग से कोई कीमत नहीं वसूल रही हैं। अभी तक 5जी सेवाओं को 4जी प्लान के साथ फ्री में ही अपग्रेड किया जा रहाहै।
Comments 0