गुजरात में मिला एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट का पहला मरीज
गुजरात में मिला एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट का पहला मरीज
गुजरात में मिला एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट का पहला मरीज
अहमदाबाद। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच गुजरात में पहला एक्सबीबी.1.5 वैरिएंट का केस मिला है। यह ओमिक्रॉन का म्यूटेशन है। अमेरिका में यह सबसे तेजी से फैल रहा है। वहां अभी तक इसके 40% से ज्यादा मामले मिल हैं। पिछले हफ्ते यह आंकड़ा 18% था। बीए.2.75 और बीजे.1 से मिलकर एक्सबीबी बना है। अब इससे म्यूटेट होकर एक्सबीबी.1 और एक्सबीबी.1.5 बने हैं। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो की एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस स्टडी के अनुसार कैंसर का इलाज करवा रहे मरीजों में कोरोना से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। खासतौर पर उन्हें मरीजों को जिन्हें एंटी-सीडी 20 दी जा रही है। कनाडा में हुई यह स्टडी जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में पब्लिश हुई है।
अमेरिका से आई महिला कोरोना पॉजिटिव
वहीं मध्य प्रदेश में अमेरिका से आई 38 साल की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। वह कोरोना के किस वैरिएंट से संक्रमित है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइन कंपनियों को भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए नियमों के अनुसार चेक-इन व्यवस्था में बदलाव का निर्देश दिए। कश्मीर में एसकेआईएमएस अस्पताल के निदेशक डॉ. परवेज कौल ने कहा अगले दो महीने तक भारत में कोरोना के फैसले की संभावना बहुत कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को 6 देशों से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जरूरी कर दी थी।
यूपी में इंजीनियर की तबीयत बिगड़ी
यूपी के गोरखपुर में बेंगलुरु से लौटा एक शख्स कोरोना संक्रमित मिला है। वह पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है, जो बीते 26 दिसंबर को फ्लाइट से शहर पहुंचा था। गोरखपुर पहुंचते ही अगले दिन उसकी तबीयत खराब हो गई। 28 दिसंबर को टेस्ट कराने पर उसमें कोरोना की पुष्टि हुई।
चीन समेत 6 देशों के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य
दिल्ली। चीन में फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आदेश जारी कर चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। इन देशों से आने वाले यात्रियों को भारत की यात्रा करने से पहले अपनी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
दरअसल, इन देशों में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। एहतियातन देश के तमाम राज्यों में अस्पतालों में मॉक ड्रिल की गई और तैयारियों को जांचा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना प्रॉटोकोल का पालन करें और अलर्ट रहें। उन्होंने मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, सेनेटाइजर का उपयोग करने, भीड़ भाड़ में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही सभी राज्य सरकारों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान तेज करने की भी सलाह दी गई है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023
Comments 0