जयपुर। नए साल का जश्न मनाने के लिए जयपुर शहर में स्थानीय लोगों के अलावा काफी संख्या में पूरे देश समेत विदेशाें से भी पर्यटक जमे हैं। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम के हालात बने हुए हैं। परकोटे में हालात ज्यादा खराब हैं। अधिकतर टूरिस्ट शहर में हवामहल व सिटी पैलेस देखने जरूर आते हैं। साथ ही आस-पास के इलाकों से काफी संख्या में लोगों का शहर में आवागमन रहता है। एेसे में यहां वाहनों का आवागमन काफी ज्यादा बढ़ गया है। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के साथ ही शहर में पर्यटकों का आवागतन बढ़ गया था। एक अनुमान के मुताबिक शहर में इन दोनों रोजाना करीब 55 से 60 हजार लोग आ रहे हैं। एेसे में सड़कों पर जाम के हालात बन गए हैं। वहीं शहर में नववर्ष का जश्न मनाने के लिए काफी संख्या में लोग होटलों में जुटे हैं। घड़ी की सुइयों के शनिवार रात को 12 पर आते ही लोगों ने न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। होटलों में डांस पार्टियों का आयोजन किया गया तो शहर के लोगों ने घरों पर भी न्यू ईयर सेलिब्रेट किया व पार्टियों का आयोजन किया।

परकोटे में जाम के हालात बने हुए हैं। अल्बर्ट हाल से त्रिपोलिया बाजार के रास्ते से लेकर छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार समेत आमेर रोड पर जाम में फंसकर पर्यटक परेशान हो रहे हैं। शहर में आ रहे अधिकतर पर्यटक सड़क मार्ग से खुद की कारों से आ रहे हैं। पर्यटकों ने बताया कि बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने आए हैं, लेकिन जाम से ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां लगे जाम के कारण एक किलोमीटर की यात्रा में लोगों को घंटे भर से अधिक का समय लग रहा है, जिससे पर्यटकों के साथ आमजन भी परेशान हैं।
संग्रहालयों में उमड़ रही है भीड़
राजधानी में इस समय रोजाना 55 से 60 हजार पर्यटक शहर के संग्रहालयों को देखने पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पुरातत्व विभाग ने सभी संग्रहालय अधीक्षकों को कोविड प्रोटोकॉल की पालना के लिए निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ यहां भारी पर्यटकों के पहुंचने से परकोटे में जाम के हालात बने हुए हैं, जिसके चलते ट्रेफिक व्यवस्था के लिए 200 होमगार्ड्स का अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया है। इस नववर्ष पर बच्चों के स्कूल्स की शीतकालीन छुट्टियां भी हैं, जिसके चलते दो साल से नए साल का जश्न घरों में मना रहे लोग परिवार के साथ घूमने के लिए निकले हैं।
यहाँ लगी पर्यटकों की भीड़
दो साल से कोरोना के कारण घरों में कैद रहे लोग इस बार घूमने निकल पड़े। शहर में लोगों के हुजूम को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है। इस वर्ष आमेर महल, जंतर-मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ फोर्ट के बाहर पर्यटकों की कतारें लगी हुई हैं। इन दिनों आमेर महल में रोजाना 13 से 15 हजार पर्यटक, जंतर-मंतर में रोजाना 6 से 8 हजार पर्यटक, हवामहल में भी रोजाना 10 हजार के करीब पर्यटक पहुंच रहे है। ऐसे ही हालात अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट के हैं, जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
पुरातत्व विभाग ने जारी की गाइडलाइन
दुनिया में बढ़ रहे कोरोना केसों के चलते पुरातत्व विभाग की ओर से पर्यटकों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। इस गाइडलाइन में पर्यटकों को मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करना जरूरी किया गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पर्यटकों को कोविड 19 की रोकथाम के संबंध में जागरूक करने के लिए बैनर लगाए गए हें।
इन मार्गों पर जाम में फंस रही अवाम
राजधानी के परकोटे में स्थित छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, अजमेरी गेट, आमेर रोड, जौहरी बाजार, चांदपोल बाजार समेत ामगंज के इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है। राजधानी घूमने आने वाले पर्यटक हवामहल, जलमहल, आमेर किला, नाहरगढ़ समेत जंतर मंतर और सिटी पैलेस घूमने के लिए आते हैं, जो परकोटे व उसके आस-पास के इलाके में हैं।
200 होमगार्ड लगाए
एडिशनल कमिश्नर कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि परकोटे में जाम की जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। व्यवस्था संभालने के लिए शहर में 200 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है, हालांकि व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 1000 होमगार्ड्स की डिमांड की गई थी। जाम वाले मार्गों पर एक आरएसी के कंपनी तैनात की गई है।
शहर के एक हजार होटल-रिसोर्ट में सेलिब्रेशन
गुलाबीनगर में नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया। कोरोना की पाबंदियों के बाद करीब 3 साल बाद न्यू ईयर ईव सेलिब्रेशन करने के लिए जयपुरवासी बेताब नजर आए। एक अनुमान के मुताबिक शहर के एक हजार से अधिक होटल, रिसोर्ट और रेस्टोरेंट्स और क्लब्स में विभिन्न तरीकों से नए साल का जश्न मनाया गया। टूर ऑपरेटर्स के मुताबिक न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए जयपुराइट्स ही नहीं बल्कि प्रदेश के पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग जयपुर आए।
Comments 0