जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 7 और 8 जनवरी को स्नातक स्तर पर समान पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा विभिन्न विभागों में होने वाली भर्तियों के 2996 पदों के लिए आयोजित होगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभिन्न जांच एजेंसीज को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र पर मेटल डिटेक्टर मशीन से स्क्रीनिंग की सुविधा रखी जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद आगामी प्रतियोगी प्ररीक्षाओ को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

7 और 8 जनवरी को परीक्षा चार पारियो में सम्पन्न कराई जाएगी। जिसमे रोजाना सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। तीन घंटे के पेपर आयोजन में कुल 150 प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रत्येक प्रश्न समान 2 अंक के होंगे। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 30 दिसम्बर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे। पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र एक साल तक वैध होंगे। परीक्षा में पात्र होने के बाद मुख्य भर्ती के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
इन विभागों में होगी भर्ती
रक्षा विभाग के प्लाटून कमांडर के 43 ,जल संसाधन विभाग के जिलेदार और पटवारी 272,कोष और लेखा विभाग कनिष्ठ लेखाकार 1923 ,राजस्व मंडल के तहसील राजस्व लेखाकार 198, महिला अधिकारिता विभाग के पर्यवेक्षक 176 ,समेकित बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक ,कारागार विभाग की उप-जेलर 49 ,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ,छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 335 पदों पर भर्ती होगी।
Comments 0