अहमदाबाद। गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार सुबह एक फॉर्च्यूनर कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार लग्जरी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। घटना जिले के वेसवां गांव में हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतकों के 2 लाख और घायलों को 50 हजार की राशि देने की घोषणा की है।

कार ड्राइवर को झपकी आने के बाद हादसा
वलसाड से भरूच एक फॉर्च्यूनर कार जा रही थी। अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद कार डिवाइडर से उछलकर दूसरी तरफ के ट्रैक पर बस से टकरा गई। मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई। हादसा इतना भयानक था कि घटना के बाद बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया है।
अहमदाबाद में एक प्रोग्राम से लौट रहे थे बस सवार
बस में सवार लोग वलसाड के कोलक गांव के निवासी हैं। लग्जरी बस अहमदाबाद में स्वामीनारायण संप्रदाय के शताब्दी महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को लेकर वलसाड जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस नेशनल हाईवे पर नवसारी जिले के वेसमा गांव के समीप ही पहुंची थी कि सामने से आ रही फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए और बस का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वाहन में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पार करके गलत साइड में आ गई और सामने से आ रही लग्जरी बस से जा टकराई।
अमित शाह ने शोक जताया
हादसे पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि गुजरात के नवसारी में हुआ सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। इस घटना में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों का तत्काल इलाज करा रहा है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
Comments 0