जयपुर: प्रदेश के तीन जिलों को आज 5जी इंटरनेट सेवा की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से तीन शहरों के लिए 5जी सेवा का शुभारंभ किया। गहलोत ने भामाशाह टेक्नो हब में बटन दबाकर रिलायंस जियो की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। रियांस जियो आज से प्रदेश के जयपुर,जोधपुर और उदयपुर में 5 जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।