जयपुर। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण के लिए गठित खेमराज कमेटी ने अपनी अन्तिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।
राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। संगठन की ओर से जारी दूसरी सूची में 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
जोधपुर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जोधपुर-मथानिया सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डेयरी प्रौद्योगिकी महाविद्यालय तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जोधपुर के भवन निर्माण के लिए 31 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। प्रत्येक महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15.50 करोड़ रूपए खर्च होंगे। ये महाविद्यालय जोधपुर जिले की बावड़ी तहसील के सावत कुआं गांव में बनेंगे। फिलहाल अस्थाई रूप से इनका संचालन कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर परिसर में हो रहा है।
जयपुर: प्रदेश के तीन जिलों को आज 5जी इंटरनेट सेवा की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज जयपुर से तीन शहरों के लिए 5जी सेवा का शुभारंभ किया। गहलोत ने भामाशाह टेक्नो हब में बटन दबाकर रिलायंस जियो की हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। रियांस जियो आज से प्रदेश के जयपुर,जोधपुर और उदयपुर में 5 जी इंटरनेट सेवा की शुरुआत की है।
जयपुर। प्रदेश की राजधानी में भी अब 5जी का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जयपुर समेत तीन शहरों जोधपुर और उदयपुर में रिलायंस जियो की सर्विस को लॉन्च किया। जयपुर स्थित भामाशाह टेक्नो हब में गहलोत ने बटन दबाकर हाईस्पीड इंटरनेट सेवा की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सबसे ज्यादा डेटा यूज हो रहा है, इसके अपने मायने हैं। अब आपको चाहिए कि एक टारगेट सेटकर गांव-गांव तक 5जी सर्विस पहुंचाई जाए। इस दौरान सीएम गहलोत ने कहा कि इंटरनेट अफीम हो गया है। आज 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो आपस में बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए
Apr 18, 2023राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना-2022: विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद
Dec 31, 2022