अब एटीएम से केवल कैश ही नहीं सोना भी निकलेगा, हैदाराबाद में दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च

अब आपको सोना खरीदssssने के लिए किसी ज्वैलरी स्टोर पर फिजिकली जाने की आवश्यकता की जरूरत नहीं होगी। इस परेशानी से आपको निजात दिलाई है गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद में। इस कंपनी ने दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम लॉन्च किया है। अभी तक आप एटीएम से कैश निकालते थे, लेकिन अब इस गोल्ड एटीएम से आप सोना निकाल सकते है। यह दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है, जहां ग्राहक किसी ज्वैलरी शोरूम पर गए बिना सोना खरीद सकते हैं। एटीएम को गोल्डसिक्का कंपनी ने हैदराबाद स्थित फर्म ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज की मदद से लगाया है। एटीएम से डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए शुद्ध सोने के सिक्के निकाले जा सकते हैं। सिक्के 999 प्योरिटी के साथ प्रमाणित टैम्पर प्रुफ पैक में दिए जाएंगे। ग्राहक को एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सिक्के मिल सकेंगे।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

Trending Update