दिल्ली। दिग्गज टेक कंपनी सेमसंग ने एक नए गेमिंग मॉनिटर सेमसंग ड्रेगन नाइट जी7 को चीन में पेश किया है। यह वर्तमान में चीनी मार्केट के लिए ही उपलब्ध है। गेमिंग मॉनिटर कंपनी की ओडीसी सीरीज जैसा है, जिसे कंपनी कई देशों में पेश करती है।
जयपुर। अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में इनोवा हाइक्रॉस कार लॉन्च की है, इसको कंपनी हाइब्रिड वर्जन में भी लेकर आई है। कंपनी का दावा है कि इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड 21.1 किमी प्रति लीटर की माइलेज देने में सक्षम है, जो एक फुल पेट्रोल टैंक पर 1097 किमी की प्रभावशाली दूरी तय करती है। कंपनी के मुताबिक कार का पेट्रोल इंजन 174 पीएस की मैक्सिमम पावर और 205 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। वहीं, इसका पेट्रोल हाइब्रिड इंजन 186 पीएस और 206 एनएम की पावर जनरेट कर सकता है। कंपनी हाइक्रॉस के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और 5 साल या 2,20,000 किमी तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दे रही है।
नई दिल्ली। शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने में मददगार उत्पाद बनाने वाली कंपनी बीटएक्सपी ने स्मार्ट वॉच के बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने 2023 के अंत तक 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। बीटएक्सपी के कारोबार निदेशक आशीष धवन ने बताया कि सीमित पेशकश के बाद से कंपनी की रोजाना औसतन एक करोड़ रुपए की बिक्री हुई है। इसी के साथ 2021 के अंत में स्थापित बीटएक्सपी का एकीकृत कारोबार 100 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बीटएक्सपी का लक्ष्य 2023 के अंत तक स्मार्ट वॉच खंड में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,490 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कामर्स वेबसाइट अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 अप्रैल से एवलेबल होगा।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022