टेलीकॉम कंपनियों ने देश के 50 शहरों व कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
टेलीकॉम कंपनियों ने देश के 50 शहरों व कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
टेलीकॉम कंपनियों ने देश के 50 शहरों व कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। केन्द्र सरकार की ओर से बताया गया है कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों द्वारा एक अक्टूबर, 2022 से देश में 5जी सर्विस उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों ने अक्टूबर तक देश के 50 शहरों और कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी। संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में प्रो.सौगत राय के एक सवाल के लिखित जवाब में संचार, इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना एवं प्रौद्योगिक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। अपने लिखित उत्तर में वैष्णव ने यह भी बताया कि विभाग ने स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रण सूचना में अनुपालन दायित्व बताए है। उन्होंने कहा कि देश में 5जी सेवाओं की लिए किसी विशेष शहर का उल्लेख नहीं किया गया है। वैष्णव ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने 26 अक्टूबर तक 50 शहरों/कस्बों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ने जानकारी दी है कि वे वर्तमान में अपने उपभोक्ताओं को बिना किसी अन्य लागत के 5जी से लैस उपकरणों के साथ ये सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। संचार, इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रोद्यगिकी मंत्री वैष्णव ने बताया कि भारत सरकार ने 72,098 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम आवंटित किया था, जो कि कुल स्पेक्ट्रम का 71 फीसदी है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023
Comments 0