दुबई। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने देश में व्यापार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से किए गए इस फैसले के अनुसार ऐसे सरकारी कर्मचारी जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वो एक साल की छुट्टी ले सकेंगे। उन्हें इस दौरान आधी सैलरी भी मिलती रहेगी। यह कॉन्सेप्ट सबसे पहले यूएई के वाइस प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने गत जुलाई में पेश किया था। इसका मकसद यह है कि यूएई के लोग सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय खुद का बिजनेस खड़ा करने में हाथ आजमाएं। इससे देश के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे और इसका सीधा फायदा देश की इकोनॉमी को मिलेगा।

दुनिया में इस तरह की पहली पहल
‘खलीज टाइम्स’ और यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी ने कहा कि दुनिया में इस तरह की कोई पहल शायद पहले किसी देश ने नहीं की। शेख मोहम्मद चाहते हैं कि यूएई की यंग जेनरेशन सरकार की कॉमर्शियल बेनिफिट स्कीम्स का फायदा उठाएं। सरकार ने साफ किया है कि जो कर्मचारी बिजनेस शुरू करने के लिए एक साल की छुट्टी लेंगे, उन्हें इस दौरान आधी सैलरी मिलती रहेगी। लीव देने या न देने का फैसला उस डिपार्टमेंट का चीफ करेगा। इसके लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। लीव अप्लाई करने के लिए एक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। फिलहाल सिर्फ सेंट्रल गवर्नमेंट के एम्पलॉइज ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे।
गवर्नमेंट का सेल्फ एम्प्लॉयमेंट पर फोकस
यूएई सरकार में गवर्नमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स की एक्टिंग डायरेक्टर लैला ओबैद अल सुवैदी ने कहा कि यह हमारी सरकार का फ्यूचर विजन है। हम चाहते हैं कि इन छुट्टियों का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारी सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के लिए करें। हमारी लीडरशिप चाहती है कि देश के युवा भी वर्ल्ड एन्टरप्रेन्योरशिप के लिए तैयार हो सकें। सरकार ने इस पहल में फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स और दूसरे डिपार्टमेंट को भी शामिल किया है। इसके लिए एक कॉमन प्लेटफॉर्म बनाया गया है।
दुनिया का पहला देश, जहां साल में साढ़े 4 दिन काम
यूएई की सरकार ने वर्ष 2022 की शुरुआत में भी कर्मचारियों को तोहफा दिया था। 1 जनवरी, 2022 से यहां हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन काम का नियम लागू किया गया था। बाकी ढाई दिन छुट्टी होगी। सरकार ने इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया था। यूएई दुनिया का पहला देश है, जहां वीकली वर्किंग ऑवर्स यानी सप्ताह में काम के दिन कम किए गए हैं। दुनिया के ज्यादातर देशों में फाइव डे वर्किंग वीक कल्चर है। वर्किंग कैलेंडर 1 जनवरी 2022 से लागू करने का प्लान इसलिए बनाया गया ताकि इसे लागू करने में किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। यूएई में कर्मचारियों के लिए जिस तरह के नियम हैं, उनके आधार पर यह माना जा रहा है कि जल्द ही देश का निजी सेक्टर भी इसी तरह के कदम उठाएगा।
वीक में सिर्फ साढ़े चार दिन ही काम
यूएई में शुक्रवार को आधा दिन काम यानी हाफ-डे वर्किंग रहती है। शनिवार और रविवार को पूरी तरह छुट्टी रहती है। आदेश के मुताबिक, शुक्रवार को कर्मचारी अगर वर्क फ्रॉम होम चाहते हैं तो उन्हें इसकी मंजूरी रहेगी। दुबई और अबुधाबी में सरकार के इस ऐलान से कर्मचारी काफी खुश हैं। 1971 से 1999 तक देश में 6 दिन काम होता था। 1999 में इसे बदलकर पांच दि और अब साढ़े चार दिन किया गया है।
Comments 0