नई दिल्ली। केंद्र सरकार का एक मंत्रालय ऐसा भी है, जिसमें पिछले 10 साल के दौरान कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ एक परीक्षा आयोजित की गई और मात्र चार कार्मिकों िनयुक्ति दी गई। यह मामला है केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का। इसमें स्थायी नियुक्तियों के लिए महज एक परीक्षा आयोजित की गई और वह भी चार कैंटीन परिचारकों के पद के लिए। हालांकि इस दौरान मंत्रालय ने 48 पद समाप्त किए हैं।
दुबई। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने देश में व्यापार के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से किए गए इस फैसले के अनुसार ऐसे सरकारी कर्मचारी जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, वो एक साल की छुट्टी ले सकेंगे। उन्हें इस दौरान आधी सैलरी भी मिलती रहेगी। यह कॉन्सेप्ट सबसे पहले यूएई के वाइस प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम ने गत जुलाई में पेश किया था। इसका मकसद यह है कि यूएई के लोग सरकारी नौकरियों के पीछे भागने के बजाय खुद का बिजनेस खड़ा करने में हाथ आजमाएं। इससे देश के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे और इसका सीधा फायदा देश की इकोनॉमी को मिलेगा।
नई दिल्ली। कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा अपने कामकाजी जीवन में अधिक लचीलापन चाहता है। इसके लिए वह कुछ समझौता करने को भी तैयार है। हाल ही जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एडीपी रिसर्च इंस्टिट्यूट के ‘पीपल एट वर्क 2022: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ के तहत 17 देशों में लगभग 33,000 कर्मचारियों के बीच यह सर्वे किया गया। इसमें 10 में से सात से ज्यादा कर्मचारियों ने अपने कामकाजी घंटों में अधिक लचीलेपन की मांग की।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए
Apr 18, 2023राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना-2022: विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद
Dec 31, 2022निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023