पेट्रोल-डिजल कार के बाद आपने बिजली से चलने वाली कार तो देख ली, लेकिन अब आपको सड़कों पर धूप से चलने वाली कारें फर्राटा मारती दिखेंगी। जी, हां दुनिया की पहली सोलर कार का प्रोडक्शन आखिरकार शुरू हो गया है। सोलर कार का नाम लाइटइयर जीरो रखा गया है। नीदरलैंड स्थित कंपनी के दावे के अनुसार फुल चार्ज पर यह कार लगभग 700 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इस गाड़ी को लेकर जनता में काफी क्रेज देखा जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि कंपनी को अभी तक 150 लोगों से प्री ऑर्डर मिल चुका है।
दिल्ली। पेट्रोल-डिजल कार के बाद आपने बिजली से चलने वाली कार तो देख ली, लेकिन अब आपको सड़कों पर धूप से चलने वाली कारें फर्राटा मारती दिखेंगी। जी, हां दुनिया की पहली सोलर कार का प्रोडक्शन आखिरकार शुरू हो गया है। सोलर कार का नाम लाइटइयर जीरो रखा गया है। नीदरलैंड स्थित कंपनी के दावे के अनुसार फुल चार्ज पर यह कार लगभग 700 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इस गाड़ी को लेकर जनता में काफी क्रेज देखा जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि कंपनी को अभी तक 150 लोगों से प्री ऑर्डर मिल चुका है।
दुनिया की पहली सोलर कार
नीदरलैंड में स्टार्टअप लाइटइयर नाम की एक कंपनी ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार को प्रोडक्शन के लिए भेज दिया है। ये सोलर कार प्रोडक्शन में जाने वाली पहली कार भी बन गई।कई सालों से तमाम कंपनियां इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, लेकिन सफलता अब जाकर स्टार्टअप लाइटइयर कंपनी के हाथ लगी। कंपनी के दावे किए अनुसार इस सोलर कार को बनाने में छह साल का समय लगा, जिसमें कार के इंजीनियरिंग परीक्षण से लेकर विकास, डिजाइन और कार के प्रोटोटाइप का परीक्षण भी शामिल है। साथ ही कंपनी का कहना है कि जिन महीनों में सूरज की अच्छी धूप रहती है, उन महीनों के दौरान कार को चार्ज करने की जरूरत बिल्कुलनहीं होगी।
बैटरी पैक और रेंज
लाइटइयर जीरो सोलर कार 60 KW बैटरी से लैस है, जो कार को 174 hp की पावर देने में सक्षम है। कार को सिंगल चार्ज पर630 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस सोलर कार में पावर के लिए 5 square मीटर का डबल कर्व्ड सोलर पैनल लगाया है। इस पैनल की मदद से ये कार लगभग 70 किलोमीटर की अतिरिक्त रेंज देती है। इस तरह कार की ओवरऑल रेंज 700 किमी है।
2 करोड़ के करीब होगी कार की कीमत
जानकारी के मुताबिक कंपनी इसकी शुरुआती कीमत 2 करोड़ के आस-पास रखेगी। कंपनी इस कार की डिलीवरी इसी साल शुरू कर सकती है। सोलर पॉवर से चलने वाली लाइटइयर जीरो का मुकाबला टेस्ला की कार से होगा।
Comments 0