कोटा। अभी तक रेलवे में पार्सल बुक करवाने या मंगवाने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन तक जाना होता है, लेकिन अब इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दरअसल पश्चिम मध्य रेलवे का कोटा रेल मंडल और डाक सेवा विभाग मिलकर डोर-टू-डोर पार्सल प्रोडक्ट योजना शुरू कर रहे हैं। इस योजना में ग्राहक पार्सल की ट्रेकिंग भी कर सकेंगे।
कोटा। अभी तक रेलवे में पार्सल बुक करवाने या मंगवाने के लिए लोगों को रेलवे स्टेशन तक जाना होता है, लेकिन अब इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दरअसल पश्चिम मध्य रेलवे का कोटा रेल मंडल और डाक सेवा विभाग मिलकर डोर-टू-डोर पार्सल प्रोडक्ट योजना शुरू कर रहे हैं। इस योजना में ग्राहक पार्सल की ट्रेकिंग भी कर सकेंगे। योजना के तहत अब रेलवे पार्सल को लोगों के घरों या कार्यालय से लेगा और ड्रॉप भी करेगा। योजना के तहत कोटा से जयपुर के लिए पहली एक क्विंटल आयरन गुड्स की बुकिंग की। कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने बताया कि योजना के अंतर्गत रेलवे डाक विभाग के माध्यम से पार्सल को घर से पिक करेगा और जहां पहुंचाना है, वहां उसे डाक विभाग के जरिए पहुंचा दिया जाएगा। इससे लोगों को पार्सल लेने और देने के लिए रेलवे स्टेशन तक जाने से निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही रेलवे पार्सल को मोबाइल ऐप के जरिए बुक करवाने की भी योजना पर काम कर रहा है। जल्द ही लोग मोबाइल से भी अपना पार्सल बुक करवा सकेंगे। पार्सल के बीमा की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रेलवे शुरुआती चरण में यह सुविधा कुछ ही स्टेशनों पर शुरू कर रहा है। योजना जैसे ही प्रभावी ढंग से काम करने लगेगी। इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा।
Comments 0