100 भटि्टयों पर जुटे 400 हलवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाए खीर-मालपुए
100 भटि्टयों पर जुटे 400 हलवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाए खीर-मालपुए
100 भटि्टयों पर जुटे 400 हलवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाए खीर-मालपुए
भरतपुर। जिले के बयाना में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। समापन पर विशाल भंडारा और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्व समाज के 40 जोड़ों का धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी पहुंचे और वर-वधु को आशीर्वाद दिया इस दौरान पायलट ने भंडारे में महाप्रसादी का भी आनंद लिया। भंडारे में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का आनंद लिया और आयोजकों द्वारा भंडारे को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। लगभग 400 हलवाई 100 भट्टियों पर पिछले कई दिनों से पकवान बनाने में व्यस्त नजर आए। आलम ये था ट्रैक्टर ट्रॉली में खीर और मालपुए भरकर लाए जा रहे थे।
खेतों में पंगत लगाकर प्रसादी पाई
भंडारे में प्रसादी के लिए खेतों में पंगत लगाई गई जिसमें बयाना सहित आस-पास के सैकड़ों गांवों के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पंगत प्रसादी में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात किया गया था और वाहन पार्किंग के भी माकूल इंतजाम किए गए थे। आयोजन समिति के संयोजक कांग्रेस नेता शेर सिंह सूपा व विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रज्जी ठेकेदार ने बताया कि सर्वसमाज के सभी 40 जोड़ों का धूमधाम से विवाह कराया और उन्हें घर गृहस्थी का समस्त सामान भी दिया गया। इस मौके पर ढोला गायन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
निर्धन परिवारों को मिलता है संबल
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराए जाने पर आयोजकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब व जरूरतमंद परिवारों की बच्चियों की शादी आसानी के साथ हो जाती है। उनके परिवार पर आर्थिक संबल मिलता है जिससे उन पर बोझ नहीं पड़ता है।
सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए
Apr 18, 2023निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना-2022: विलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद
Dec 31, 2022
Comments 0