सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने स्कूटर सेगमेंट में नया प्रीमियम स्कूटर ऑल न्यू बर्गमैन स्ट्रीट EX लॉन्च किया है। 1,12,300 की शुरुआती एक्स-शोरूम (एक्स-शोरूम दिल्ली) कीमत वाला यह स्कूटर FI तकनीक ईएएसएस से लैस है, जो स्कूटर के रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक रूप से बंद कर देती है। चालक जैसे ही थ्रोटल करता है तो यह तकनीक इंजन को फिर से चालू कर देती है। इससे ईंधन और पैसों की बचत करने में मदद मिलती है।
पेट्रोल-डिजल कार के बाद आपने बिजली से चलने वाली कार तो देख ली, लेकिन अब आपको सड़कों पर धूप से चलने वाली कारें फर्राटा मारती दिखेंगी। जी, हां दुनिया की पहली सोलर कार का प्रोडक्शन आखिरकार शुरू हो गया है। सोलर कार का नाम लाइटइयर जीरो रखा गया है। नीदरलैंड स्थित कंपनी के दावे के अनुसार फुल चार्ज पर यह कार लगभग 700 km तक की रेंज देने में सक्षम होगी। इस गाड़ी को लेकर जनता में काफी क्रेज देखा जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि कंपनी को अभी तक 150 लोगों से प्री ऑर्डर मिल चुका है।
देश की सबसे बड़ी व पुरानी कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। इसी के तहत कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कारों के निर्माण पर भी काम कर रही है। जानकारी के अनुसार कंपनी अगले साल ऑटो एक्सपो में अपने इसे प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा कर सकती है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023