अभी 743 जिलों में संचालित हैं 9 हजार केंद्र , मार्च 2024 तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या हो जाएगी 10 हजार

नई दिल्ली। देश में मार्च 2024 तक जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर 10 हजार तक हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उसकी योजना मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की है। जनऔषधि केंद्रों के जरिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पिछले आठ वर्षों में पीएमबीजेके के जरिए लगभग 18,000 करोड़ रुपए की बचत की गई है। सरकार ने देशभर के 766 जिलों में से 743 जिलों को शामिल करते हुए 9,000 से अधिक केंद्रों को चालू किया है।

By Super Admin | January 09, 2023 | 0 Comments

Trending Update