देश की कुल देनदारी पहुंची 147.19 लाख करोड़ के पार - कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं हम, भारत के हर व्यक्ति पर है 1 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज

नई दिल्ली। देश की आर्थिक सेहत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। कर्ज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आ रही है। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार भी पिछले साल के मुकाबले सितंबर, 2022 तक करीब 106 अरब डॉलर घट गया। केंद्र सरकार की कुल देनदारी सितंबर के अंत में बढ़कर 147.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले जून तिमाही में यह 145.72 करोड़ रुपए थी। इस हिसाब से वर्ष 2021 की जनगणना के अनुसार भारत के प्रत्येक व्यक्ति पर करीब एक लाख, 6 हजार रुपए का कर्जा है। इसमें राज्यों को कर्जा का शामिल नहीं है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update