10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य, बीटएक्सपी की स्मार्ट वॉच बाजार में दस्तक

नई दिल्ली। शरीर को चुस्त-दुरूस्त रखने में मददगार उत्पाद बनाने वाली कंपनी बीटएक्सपी ने स्मार्ट वॉच के बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने 2023 के अंत तक 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। बीटएक्सपी के कारोबार निदेशक आशीष धवन ने बताया कि सीमित पेशकश के बाद से कंपनी की रोजाना औसतन एक करोड़ रुपए की बिक्री हुई है। इसी के साथ 2021 के अंत में स्थापित बीटएक्सपी का एकीकृत कारोबार 100 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बीटएक्सपी का लक्ष्य 2023 के अंत तक स्मार्ट वॉच खंड में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update