जघन्य अपराधों में दिन में ही होगा पोस्टमार्टम, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में अब सूर्यास्त बाद भी हो सकेगा पोस्टमॉर्टम

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधीन राष्ट्रीय राजधानी में संचालित अस्पतालों में अब सूर्यास्त के बाद भी पोस्टमॉर्टम किया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों के प्रभारियों को इस आदेश की पालना के लिए मुर्दाघरों में सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मौत को लेकर जहां हत्या, आत्महत्या, बलात्कार, या किसी गड़बड़ी का संदेह होगा, उन मामलों में केवल दिन में ही पोस्टमॉर्टम करने का प्रावधान किया गया है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update