रियलमी ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्ट फोन

यदि आप स्मार्ट फोन के शौकीन हैं और नया स्मार्ट फोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारत में अपने दो नए स्मॉर्ट फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने रियलमी 10प्रो और रियलमी 10प्रो प्लस मॉडल बाजार में उतारे हैं। 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किए गए इन दोनों फोन्स में 105 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स को 14 दिसंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

राजस्थान पर्यटन विकास निगम की अभिनव पहल- सम के धाेरों को हेलिकॉप्टर से देखने के 5 मिनट के लगेंगे 7 हजार रुपए

जयपुर। डेजर्ट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने अभिनव पहल शुरू की है। देशी-विदेशी सैलानी अब जैसलमेर में हेलिकॉप्टर जॉयराइड का लुत्फ उठा सकेंगे। जैसलमेर के सम ढाणी से निगम ने हेलिकॉप्टर जॉयराइड सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिये पर्यटक अब थार के मरुस्थल को देख सकते हैं। गत बुधवार को अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद, पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा एवं आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने हरी झण्डी दिखाकर एवं फीता काटकर इस सुविधा का शुभारम्भ किया। इसकी सफलता के बाद जैसलमेर में सुविधा को जारी रखते हुए राजस्थान के अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए हवाई मार्ग द्वारा पर्यटन सर्किट बनाने पर काम किया जाएगा।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

सैमसंग गैलेक्सी M14 5G स्मार्टोफोन भारत में लॉन्च, 6000mAh की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 13,490 रुपए

सैमसंग गैलेक्सी M14 5G को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,490 रुपए और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 14,990 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कामर्स वेबसाइट अमेजन और सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर 21 अप्रैल से एवलेबल होगा।

By Super Admin | April 18, 2023 | 0 Comments

Trending Update