भारतीय मनोरंजन उद्योग: सताती आत्महत्या की घटनाएं, सुनहरे परदे की स्याह दास्तां

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा पिछले सप्ताह मुंबई में टीवी धारावाहिक के सेट पर फंदे से लटकी मिली। यह अभियनय की दुनिया में मुकाम बनाने की चाह रखने वाली एक और अभिनेत्री द्वारा उठाया गया प्राणघाती कदम था। ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की 21 वर्षीय अभिनेत्री द्वारा आत्महत्या करने के मामले में उनके सह अभिनेता शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मनोरंजन जगत की कुछ ऐसी ही घटनाएं हैं, जिन्होंने हम सभी को चौंकाया तो था ही। साथ ही हर कोई हतप्रभ है कि इस सुनहरे पर्दे पर हंसते-खिलखिलाते चेहरों के पीछे भी कोई भूचाल है, जो मौका मिलते ही अपना स्याह चेहरा दिखा देता है। सुनहरे पर्दें की कुछ ऐसी ही हतप्रभ कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने हर किसी काे झकझोरा है।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update