17 देशों में लगभग 33,000 कर्मचारियों के सर्वे में खुलासा ,नौकरी नहीं, कामकाज के घंटों में लचीलापन प्रॉयाेरिटी पर

नई दिल्ली। कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा अपने कामकाजी जीवन में अधिक लचीलापन चाहता है। इसके लिए वह कुछ समझौता करने को भी तैयार है। हाल ही जारी हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एडीपी रिसर्च इंस्टिट्यूट के ‘पीपल एट वर्क 2022: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ के तहत 17 देशों में लगभग 33,000 कर्मचारियों के बीच यह सर्वे किया गया। इसमें 10 में से सात से ज्यादा कर्मचारियों ने अपने कामकाजी घंटों में अधिक लचीलेपन की मांग की।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

Trending Update