दिल्ली -राजधानी में रविवार रात एक फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नारायणा औद्योगिक क्षेत्र की मसाला बनाने की फैक्टरी में हुआ। मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33) के रूप में हुई है।
दिल्ली -राजधानी में रविवार रात एक फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नारायणा औद्योगिक क्षेत्र की मसाला बनाने की फैक्टरी में हुआ। मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33) के रूप में हुई है। तीनों मृतक दिल्ली के इंद्रपुरी इलाकें के रहने वाले थे वहीं घायल कर्मचारी सूरज गोल मार्केट का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि नारायणा औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लाक स्थित एक फैक्ट्ररी के लिफ्ट टूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही दमकल विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। लिफ्ट में फंसे चार लोगों को बाहर निकालकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सूरज को बेहतर उपचार के लिए बीएलके अस्पताल में भर्ती कराय गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्ट्री में दो लिफ्ट लगी है एक कर्मचारियों के उपयोग के लिए है जबकि दूसरी में फैक्ट्री का सामान ढ़ोया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार इस नियम की अवहेलना भी होती है। सामान ढोने वाले लिफ्ट में कर्मी भी चले आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कर्मियों वाले लिफ्ट में सामान ढोया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Comments 0