भोपाल- मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर रुप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है।
भोपाल- मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर रुप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है।
भोपाल- मध्यप्रदेश के रीवा में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा ट्रेनी पायलट गंभीर रुप से घायल है। हादसा गुरुवार रात करीब 11.30 बजे से 12 के बीच का है। क्रेश हुआ विमान रीवा की पाल्कन एविएशन अकादमी नामक कंपनी का था। कंपनी द्वारा विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। पुलिस को गुरूवार रात को खबर मिली कि उमरी गांव के कुर्मियान टोला में एक प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक प्लेन एक मंदिर के शिखर से टकरा कर क्रैश हो गया। पुलिस ने बताया कि रात 11.30 बजे पायलट कैप्टन विमल कुमार ट्रेनी पायलट छात्र सोनू यादव को लेकर प्रशिक्षण उड़ान पर थे। तभी उनका प्लेन कोहरे के चलते मंदिर के गुंबद से जा टकराया। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। प्लेन का मलबा चारों और बिखर गया। इससे इलाके में घरों में सो रहे लोग दहशत में बाहर निकल आए। पुलिस के मुताबिक हादसे में पायलट विमल कुमार सिन्हा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी,जबकि ट्रेनी पायलट सोनू यादव गंभीर रूप से घायल है, उसे रीवा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023बाइक में 200सीसी का 4 वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन, हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक एक्सप्लस 200टी 4वी लॉन्च
Dec 31, 2022
Comments 0