दिल्ली - केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार ने टीआरएफ को आंतकी संगठन घोषित करने के साथ ही इस पर बैन भी लगाया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने संगठन के कमांडर शेख सज्जाद गुल और लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को आतंकी घोषित कर दिया है।
दिल्ली - केंद्र की मोदी सरकार ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार ने टीआरएफ को आंतकी संगठन घोषित करने के साथ ही इस पर बैन भी लगाया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने संगठन के कमांडर शेख सज्जाद गुल और लश्कर कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबु खुबैब को आतंकी घोषित कर दिया है। सरकार ने दोनों पर यह कार्रवाई यूएपीए कानून के तहत की है। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है, फिलहाल वह पाकिस्तान में है। जम्मू-कश्मीर में कई टारगेट किलिंग में शामिल रहे टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने का गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई पर 5 साल के लिए प्रतिबंध कर दिया था। इन सभी के खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले थे। गृह मंत्रालय ने बताया कि 2019 में अस्तित्व में आया टीआरएफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने, आतंकियों की भर्ती, आतंकियों की घुसपैठ और पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए युवाओं की भर्ती कर रहा है। इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भारत सरकार के खिलाफ उकसाने का आरोप है।
Comments 0