हॉलीवुड फोरेन प्रेस एसोसिएशन ने अपने वार्षिक ‘गोल्डन ग्लोब्स’ पुरस्कारों के लिए नामांकन पाने वाली फिल्मों व कलाकारों के नामों की घोषणा कर दी है। पुरस्कार वितरण समारोह 10 जनवरी को प्रसारित किया जाएगा। स्टैंड-अप कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल इसकी मेज़बानी करेंगे।
दिल्ली -राजधानी में रविवार रात एक फैक्ट्री में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नारायणा औद्योगिक क्षेत्र की मसाला बनाने की फैक्टरी में हुआ। मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33) के रूप में हुई है।
दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाली यूजर्स की गोपनीयता को लेकर एक साइबर सिक्योरिटी फर्म ने बड़ा दावा किया है। फर्म के दावे के मुताबिक हैकर्स ने ट्विटर से गत गुरुवार को 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के ईमेल एड्रेस चोरी कर लिए हैं। इसकी जानकारी इजराइल की साइबर सिक्योरिटी मॉनिटरिंग फर्म हडसन रॉक ने दी है। कंपनी के को-फाउंडर एलन गाल के मुताबिक ये डेटा एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर भी पोस्ट किया गया है।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023