जयपुर। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सर्विस गत गुरुवार को एक बार फिर डाउन हो गई। इसके चलते यूजर्स लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स जब लॉग इन कर रहे थे तो स्क्रीन पर एरर आ रहा था। साथ ही यूजर्स जब रिफ्रेश कर रहे थे तो लॉग आउट का ऑप्शन आ रहा था। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक यूजर्स को सुबह 6 बजे से लॉग इन करने में परेशानी आ रही थी। यूजर्स ने बताया कि पेज किसी भी तरह रेस्पॉन्स नहीं दे रहा था। ट्विटर सर्वर डाउन की प्रॉब्लम दिसंबर महीने में दूसरी बार सामने आई है। इससे पहले 11 दिसंबर को शाम के वक्त ट्विटर वर्क नहीं कर रहा था। इसके चलते डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर भारत में शाम 7 बजे 1 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्विटर में समस्या की शिकायत की थी।
निर्माताओं ने जारी किया िफल्म का पहला पोस्टर, 26 जनवरी को रिलीज होगी ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’
Jan 05, 2023