जयपुर। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सर्विस गत गुरुवार को एक बार फिर डाउन हो गई। इसके चलते यूजर्स लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स जब लॉग इन कर रहे थे तो स्क्रीन पर एरर आ रहा था। साथ ही यूजर्स जब रिफ्रेश कर रहे थे तो लॉग आउट का ऑप्शन आ रहा था। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक यूजर्स को सुबह 6 बजे से लॉग इन करने में परेशानी आ रही थी। यूजर्स ने बताया कि पेज किसी भी तरह रेस्पॉन्स नहीं दे रहा था।
ट्विटर सर्वर डाउन की प्रॉब्लम दिसंबर महीने में दूसरी बार सामने आई है। इससे पहले 11 दिसंबर को शाम के वक्त ट्विटर वर्क नहीं कर रहा था। इसके चलते डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर भारत में शाम 7 बजे 1 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्विटर में समस्या की शिकायत की थी।

अमेरिका में 10 हजार से ज्यादा यूजर्स को प्रॉब्लम
डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक अमेरिका में 10 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस प्रॉब्लम को रिपोर्ट किया। यूजर्स की शिकायत है कि उनके नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे थे। वहीं भारत में भी कई यूजर्स ट्विटर की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। ये परेशानी दिल्ली, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता सहित कई राज्यों में रही।
Comments 0