लॉग इन में यूजर्स को आई समस्या, दिसंबर में दूसरी बार ट्विटर का सर्वर डाउन

जयपुर। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की सर्विस गत गुरुवार को एक बार फिर डाउन हो गई। इसके चलते यूजर्स लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजर्स जब लॉग इन कर रहे थे तो स्क्रीन पर एरर आ रहा था। साथ ही यूजर्स जब रिफ्रेश कर रहे थे तो लॉग आउट का ऑप्शन आ रहा था। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक यूजर्स को सुबह 6 बजे से लॉग इन करने में परेशानी आ रही थी। यूजर्स ने बताया कि पेज किसी भी तरह रेस्पॉन्स नहीं दे रहा था। ट्विटर सर्वर डाउन की प्रॉब्लम दिसंबर महीने में दूसरी बार सामने आई है। इससे पहले 11 दिसंबर को शाम के वक्त ट्विटर वर्क नहीं कर रहा था। इसके चलते डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर भारत में शाम 7 बजे 1 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्विटर में समस्या की शिकायत की थी।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

एक बार फिर ट्विटर के 20 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का दावा,सिक्योरिटी फर्म हडसन रॉक के मुताबिक डेटा ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर भी पोस्ट

दिल्ली - माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करने वाली यूजर्स की गोपनीयता को लेकर एक साइबर सिक्योरिटी फर्म ने बड़ा दावा किया है। फर्म के दावे के मुताबिक हैकर्स ने ट्विटर से गुरुवार को 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के ईमेल एड्रेस चोरी कर लिए हैं।

By Super Admin | January 06, 2023 | 0 Comments

Trending Update