स्मार्टफोन: पति-पत्नी के रिश्तों को कर रहा कमजोर,

कभी हजारों किमी दूर से दिलों की दूरियां मिटाने वाला स्मार्टफोन अब लोगों के रिश्तों में खटास भरने लगा है। स्मार्टफोन के अधिक व अनर्गल इस्तेमाल ने प्यार भरे रिश्तों में शक के शूल बोने शुरू कर दिए हैं। एेसे में अब स्मार्टफोन के कारण लोगों के परिवार बिखरने लगे हैं। इस तरह की खबरें आए दिन समाचार-पत्रों में पढ़ने को मिल जाती हैं। हाल ही स्मार्ट उपकरण विनिर्माता वीवो के एक अध्ययन में बताया गया है कि स्मार्टफोन के अत्यधिक इस्तेमाल की वजह से भारत में विवाहित जोड़ों के संबंधों में बिखराव आ रहा है। यह अध्ययन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद तथा पुणे में 1,000 लोगों पर किया गया।

By Super Admin | December 31, 2022 | 0 Comments

Trending Update