प्रचंड ने संभाला नेपाल के प्रधानमंत्री का पदभार ,नेपाल की राष्ट्रपति ने नौ जनवरी को बुलाया संसद सत्र

काठमांडू। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने देश में नई सरकार बनने के बाद नौ जनवरी को नई संसद का पहला सत्र बुलाया है। नए प्रधानमंत्री के रूप में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की नियुक्ति के बाद यह पहला संसद सत्र होगा।

By Super Admin | January 05, 2023 | 0 Comments

कांग्रेस में तीन दिन में ही ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी,दूसरी लिस्ट में 88 ब्लॉक अध्यक्ष किए गए नियुक्त

राजस्थान कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। संगठन की ओर से जारी दूसरी सूची में 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

By Super Admin | January 06, 2023 | 0 Comments

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जयपुर आईं मुर्मू , महामहिम ने किया राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गत मंगलवार को यहां राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का लोकार्पण किया। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार जयपुर आई थी। यह आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा व जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार हमारा संविधान है। राष्ट्रपति ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि संविधान को मानने वाले लोग खराब निकले तो निश्चित रूप से संविधान खराब सिद्ध होगा। दूसरी तरफ अगर संविधान को मानने वाले लोग अच्छे हुए तो संविधान अच्छा सिद्ध होगा

By Super Admin | January 09, 2023 | 0 Comments

अभी 743 जिलों में संचालित हैं 9 हजार केंद्र , मार्च 2024 तक देश में जन औषधि केंद्रों की संख्या हो जाएगी 10 हजार

नई दिल्ली। देश में मार्च 2024 तक जन औषधि केंद्रों की संख्या बढ़कर 10 हजार तक हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उसकी योजना मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या बढ़ाकर 10,000 करने की है। जनऔषधि केंद्रों के जरिए सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। पिछले आठ वर्षों में पीएमबीजेके के जरिए लगभग 18,000 करोड़ रुपए की बचत की गई है। सरकार ने देशभर के 766 जिलों में से 743 जिलों को शामिल करते हुए 9,000 से अधिक केंद्रों को चालू किया है।

By Super Admin | January 09, 2023 | 0 Comments

Trending Update